‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड, बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3 द कनक्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है और अब फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में भी एंट्री कर चुकी है. इसकी शुरुआत होते ही फिल्म ने दूसरे शनिवार को भी बंपर कमाई की और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. 

दरअसल, ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को 9 दिनों का वक्त हो गया है और फिल्म के दूसरे शनिवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसमें इसने ‘तान्हाजी’ के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और इसी के बाद ये अजय देवगन के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म भी बन चुकी है.

‘दृश्यम 3’ का डे-9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

– सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 62 करोड़ की कमाई के साथ खाता खोला.
– वहीं, पहले हफ्ते अजय देवगन की फिल्म ने 245.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने दूसरे हफ्ते 8वें दिन 14.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.
– इसके बाद फिल्म ने 9वें दिन रात 8.30 बजे तक 20.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 280.85 करोड़ हो चुका है.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-9 20.85 करोड़ (8.30 बजे तक) 36.0%
टोटल कलेक्शन 280.85 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता…’, तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात

बनी अजय देवगन की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (नेट)

वहीं, ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन कमाल का बिजनेस किया और इसी के बाद ये अजय देवगन के करियर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म (नेट) बन चुकी है. इसने ‘तान्हाजी’ (279 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. देखिए अजय देवगन की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…
1. दृश्यम 3- 280.85 करोड़ (9 दिन)
2. तान्हाजी द अनसंग वॉरियर- 279 करोड़
3. सिंघम अगेन- 250.4 करोड़
4. दृश्यम 2- 240 करोड़
5. गोलमाल अगेन- 205 करोड़
6. रेड 2- 173.5 करोड़
7. धमाल 4- 168.7 करोड़
8. टोटल धमाल- 155 करोड़
9. सिंघम रिटर्न्स- 140 करोड़
10. शैतान- 150.1 करोड़

बहरहाल, अगर ‘दृश्यम 3’ के बारे में बात की जाए तो ये अजय देवगन की हिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का त्रिक्वल है, जिसके जरिए एक बार फिर से अजय देवगन विजय सालगांवकर बनकर स्क्रीन पर वापसी की है. इसमें श्रिया सरन और इशिता दत्ता जैसे कलाकार ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म को 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. तीनों पार्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘दृश्यम 3’ बन चुकी है.



Source link

Related posts

Box Office: शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड पर भी निकला ‘द वन’ का दम, Bollywood Hindi News

Box Office: शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर लगाई दहाड़, वीकेंड पर भी निकला ‘द वन’ का दम, Bollywood Hindi News

Drishyam 3 Day 9: शनिवार को बदला अजय देवगन की फिल्म का पूरा गणित, ‘दृश्यम 3’ तोड़ा पिछले पांच दिनों का रिकॉर्ड, Bollywood Hindi News