‘दृश्यम 3’ ने 5वें दिन किया बड़ा कमाल, साल 2026 की टॉप 5 फिल्मों में की एंट्री, ‘भूत बंगला’ के उड़ा दिए परखच्चे


अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. ओपनिंग वीकेंड में धमाकेदार परफॉर्म करने के बाद विजय सलगांवकर की कहानी का यह आखिरी चैप्टर वीकडेज में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखे हुए. फ़िल्म की मज़बूत पकड़ का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पांचवें दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’  ने रिलीज के पहले मंगलवार यानी रिलीज के 5वें दिन कितने करोड़ कमाए हैं?

‘दृश्यम 3’ की 5वें दिन की कितनी रही कमाई?
अजय देवगन की रोंगटे खड़े कर देने वाली सस्पेंस ड्रामा ‘दृश्यम 3’ ने फर्स्ट मंडे टेस्ट में टॉप किया. इसने  सोमवार को वीकडेज होने के बावजूद बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन से भी कहीं ज्यादा कमाई की और रिलीज के 5वें दिन भी फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया. यहां तक इसने दोपहर तक ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 19 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 216.50 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इसने पहले दिन 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़ और चौथे दिन 21 करोड़ कमाए थे.

‘दृश्यम 3’ की साल की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में हुई एंट्री
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 5वें दिन ही साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में एंट्री कर ली है. इसने अक्षय कुमार की भूत बंगला के 199.23 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को मात दी है. अब इसका अगला टारगेट मिर्जापुर द मूवी को मात देना है.

2026 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में

  • धुरंधर 2: 1186.32 करोड़
  • बॉर्डर 2: 362.76 करोड़
  • हनुमान अंश: 325.48 करोड़
  • मिर्जापुर: द मूवी: 233.12 करोड़
  • दृश्यम 3: 216.50 करोड़ (5 दिन का कलेक्शन)
  • भूत बंगला: 199.23 करोड़
  • धमाल 4: 177.92 करोड़
  • आवारापन 2: 156.12 करोड़
  • टॉक्सिक हिंदी: 143.92 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल: 137.93 करोड़

‘दृश्यम 3’ के बारे में
अभिषेक पाठक निर्देशित ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने अजय देवगन के अलावा तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर, ईशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने अपनी भूमिकाएं दोहराई हैं. वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की फिल्म में नई एंट्री हुई है. 

 

 



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:दुनियाभर में 300 करोड़ पार हुई ‘दृश्यम 3’ की कमाई, ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ का कुछ ऐसा हाल – Box Office Collection Drishyam 3 Day 5 Ajay Devgn Movie The Vvaan Hanuman Ansh Digger Prem Keetanu Mirzapur Th

Tuesday Box Office:मंगलवार को खूब चमकी ‘दृश्यम 3’, ‘द पैराडाइज’ का बिगड़ा खेल, जानें- ‘द वन’- ‘हनुमान अंश’ का हाल

Hanuman AnshCollection Day 61: ‘हनुमान अंश’ के लिए 9वां मंगल साबित हुआ ‘बड़ा मंगलवार’, 61वें दिन बड़ी कमाई, बजरंगबली की कृपा के आगे झुका बॉक्स ऑफिस