अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 3 द कनक्लूजन’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर छाई हुई है. इसकी रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो गया है और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है. इसने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में अब फिल्म ने इंडिया में 250 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है.
अजय देवगन स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई है. ये उनके करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री भी कर चुकी है और अब तो ‘दृश्यम 2’ के भी लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. जबकि फिल्म को अभी 8 दिनों की ही वक्त थिएटर में हुआ है. चलिए बताते हैं कलेक्शन और रिकॉर्ड.
‘दृश्यम 3’ का डे-8 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे फ्राइडे को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और ‘दृश्यम 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– वहीं, एक हफ्ते में फिल्म ने 245.50 करोड़ का कारोबार कर लिया था.
– अब 8वें दिन 6 बजे तक फिल्म ने 4.90 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 250.40 करोड़ हो चुका है.
‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘दृश्यम 2’-‘सिंघम अगेन’ का रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही ‘दृश्यम 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के बजट में 239.67 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 342.31 करोड़ रहा था. ऐसे में अब ‘दृश्यम 3’ कमाई के मामले में इससे भी आगे निकल गई है. वहीं, ‘सिंघम अगेन’ का इंडिया नेट कलेक्शन 247.86 करोड़ रहा था, जो कि अब टूट चुका है.
यह भी पढ़ें: ‘इरुमुडी’ ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया है और अब ये अजय देवगन के करियर की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. देखिए अजय देवगन की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…
1. तान्हाजी द अनसंग वॉरियर- 279 करोड़
2. दृश्यम 3- 250.40 करोड़ (रनिंग)
3. सिंघम अगेन- 250.4 करोड़
4. दृश्यम 2- 240 करोड़
5. गोलमाल अगेन- 205 करोड़
6. रेड 2- 173.5 करोड़
7. धमाल 4- 168.7 करोड़
8. टोटल धमाल- 155 करोड़
9. सिंघम रिटर्न्स- 140 करोड़
10. शैतान- 150.1 करोड़