देहरादून:कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट का मामला, दस युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा – Dehradun Coronation Hospital Fight Case 10 Youths Arrested After Viral Video Police Take Action


कोरोनेशन जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में डालनवाला पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी देहरादून ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस के अनुसार, बालावाला निवासी हिमांशु चौहान अपने छह दोस्तों के साथ कोरोनेशन अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान 15 से 20 युवक एक वाहन से वहां पहुंचे और उनका पता पूछने के बाद अचानक मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने कांच की बोतलों और पत्थरों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढे़ं…देहरादून:  पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई न होने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम

हिमांशु की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में प्राथमिकी संख्या 149/2026 दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य माध्यमों से घटना में शामिल युवकों की पहचान शुरू की। पुलिस ने वंश कोठियाल, कपिल वोहते उर्फ सन्नी, अंकित वासोत उर्फ कुसु, समीर ढिंगिया, मुकुल सोनकर, गुंजन कुमार, शुभ सिरोय, विवेक सैनी उर्फ विहान, हर्षित चौहान और हिमांशु भट्ट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है।



Source link

Related posts

Lucknow Accident Case | Anamika Shahnawaz Breakup Video Viral

नियम सिखाने वाले ही ‘टल्ली’! रांची में वर्दी में शराब पीते ट्रैफिक जवान का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Haridwar AI Video Controversy | Rajasthan Woman Viral Clip Complaint