देहरादून: सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक पुलिस हिरासत में, वाहन सीज – Scorpio Stunt Video Goes Viral On Social Media Dehradun Police Detain Driver And Seize Vehicle


चलती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक चलती स्कॉर्पियो के सनरूफ से बाहर निकलकर हुड़दंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो में वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए भी दिखाया गया था।

इससे उसकी अपनी जान के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी। वीडियो की जांच में पता चला कि यह क्लेमेनटाउन क्षेत्र के सुभाष रोड का है। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की।

ये भी पढे़ं…उत्तराखंड:  कुत्तों के झुंड ने नीलगाय को नोच-नोचकर मार डाला, जान बचाने के लिए भागी, मंदिर तिराहे पर तोड़ा दम

इसके बाद पुलिस ने उत्कर्ष (24) पुत्र राकेश करनवाल, निवासी कैपिटल हाइट्स, आईटीबीपी रोड, जीएमएस रोड, देहरादून को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो एनको भी एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह वाहन चलाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



 



Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News