मुरैना क्राइम समाचार: आरोपी युवक ने मेलजोल के दौरान महिला के अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो के आधार पर प्रेमिका को आए दिन वीडियो कॉल पर बात करने के लिए…और पढ़ें
HighLights
- प्रेमजाल में फंसाकर बनाए थे अश्लील वीडियो
- बात करने से इनकार करने पर किए वायरल
- आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में दर्ज किया केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। जिले के जौरा में खुटियानी हार की विवाहित महिला से प्रेम-प्रसंग के दौरान बनाए अश्लील वीडियो को उसके प्रेमी प्रशांत तिवारी हड़बांसी ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला की शिकायत पर जौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। मामले की विवेचना एसडीओपी जौरा कर रहे हैं।
आरोपी प्रेमी वीडियो कॉल पर बात करने के लिए बना रहा था दबाव
जानकारी के मुताबिक, हड़बांसी के रहने वाले आरोपी युवक प्रशांत पुत्र नरेंद्र तिवारी ने सितंबर 2023 में खुटियानी हार की 24 साल की महिला से दोस्ती की और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक ने मेलजोल के दौरान महिला के अश्लील वीडियो बना लिए। वीडियो के आधार पर आरोपी युवक, प्रेमिका को आए दिन वीडियो कॉल पर बात करने के लिए दबाव बना रहा था।
महिला के इन्कार कर दिया और प्रशांत से बातचीत करना भी बंद कर दिया। इस बात से खुन्नस में आए आरोपी युवक ने प्रेमिका के वीडियो फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।
घटित अपराध को लेकर जौरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी प्रशांत तिवारी के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, गाली देने समेत आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा कायम किया है।