‘द ओडिसी’ से ‘मोआना’ तक…जुलाई में मचेगी हॉलीवुड की धूम, आ रही हैं ये 5 फिल्में


July 2026 Hollywood Release: जून में कई फिल्मों ने अब तक सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इनमें बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं. वहीं जुलाई के महीने में भी हॉलीवुड की धूम देखने को मिलेगी. अगले महीने एक-दो नहीं, बल्कि पांच फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इनमें ‘द ओडिसी’ से लेकर ‘मोआना’ तक शामिल हैं. चलिए जानते हैं कि कौन सी फिल्म कब रिलीज होने वाली है?

मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स

जुलाई में सबसे पहले जो हॉलीवुड फिल्म रिलीज होगी उसका नाम है ‘मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स’. पियरे कॉफ़िन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 2 जुलाई को रिलीज की जाएगी. इसकी कहानी पियरे और ब्रायन लिंच ने लिखी है. ये एनिमेटेड कॉमेडी फ़िल्म है. 

ये भी पढ़ें: 2022 की वो फिल्म, जिसने 586% परसेंट प्रॉफिट से मचाया था बवाल, छा गए थे अजय देवगन

मोआना

‘मिनियन्स एंड मॉन्स्टर्स’ के बाद भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म ‘मोआना’ दस्तक देगी. ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी. इसकी टक्कर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ से होगी. बता दें कि इस हॉलीवुड फिल्म में ड्वेन जॉनसन, फ्रेंकी एडम्स, रेना ओवेन मुख भूमिकाओं में हैं. इसका डायरेक्शन थॉमस काइल ने किया है.

द ओडिसी

‘द ओडिसी’ हॉलीवुड की बड़ी फिल्म है. इसका डायरेक्शन क्रिस्टोफ़र नोलन ने किया है. ये फिल्म 17 जुलाई को रिलीज की जाएगी. इसमें रॉबर्ट पैटिनसन, मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और ज़ेंडया जैसे मशहूर कलाकार नजर आएंगे. ये एक एक्शन-फ़ैंटेसी फिल्म है.

मोटर सिटी

‘द ओडिसी’ के ठीक एक हफ्ते बाद ‘मोटर सिटी’ सिनेमाघरों में आएगी. ये फिम 24 जुलाई को रिलीज होगी. बता दें कि ये फिल्म 2025 में 82वें वेनिस इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में दिखाई गई थी. इस एक्शन थ्रिलर अमेरिकी फिल्म का डायरेक्शन पॉट्सी पोंसिरोली ने किया है. इसमें अहम किरदारों में एलन रिचसन और शैलीन वुडली हैं. इसकी कहानी चैड सेंट जॉन ने लिखी है.

ये भी पढ़ें: केतन मर्डर केस पर भड़कीं Hina Khan, कहा- सच बोलने की बजाय लोग जान लेने को तैयार हैं

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे

जुलाई में आखिरी रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म का नाम है ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’. खास बात ये है कि ये फिल्म भारत में जहां 30 जुलाई को रिलीज होगी तो वहीं दुनियाभर में एक दिन बाद यानी 31 जुलाई को दस्तक देगी. इस फिल्म के डायरेक्टर डेस्टिन डैनियल क्रेटन हैं. इसमें टॉम हॉलैंड पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के रोल में कमबैक कर रहे हैं.



Source link

Related posts

शाबाश:पैराग्लाइडिंग हादसे में मरणासन्न हो गए थे हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर, Pgi ने डेढ़ घंटे में दिया जीवन – Hollywood Cinematographer Left Near Death In Paragliding Accident Pgi Saves His Life In 90 Minutes

मोदी पर फिल्म बनी तो हीरो कहां से लाएगा हॉलीवुड? डोनाल्ड ट्रंप का दिलचस्प बयान

‘हॉलीवुड से बेहतर है भोजपुरी’ बोले अक्षय कुमार, रील-मीम के दौर में कॉमेडी को बताया मुश्किल काम – akshay kumar welcome jungle bhojpuri better than hollywood comedy tough job tmovk