‘द पैराडाइज’ का रविवार को ऐसा रहा हाल, 12 बजे तक 78 करोड़ पार कलेक्शन


फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ठीक परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने शनिवार को 15 करोड़ का कलेक्शन किया. अब रविवार को भी फिल्म ठीक परफॉर्म कर रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के रविवार के कलेक्शन पर. 

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द पैराडाइज’ ने रविवार को 12 बजे तक 2.58 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1955 शोज मिले और 23.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

फिल्म के हिंदी वर्जन ने 12 बजे तक 23 लाख कमाए. वहीं तमिल वर्जन ने 5 लाख का कलेक्शन किया. तेलुगू वर्जन ने 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया.

दिन बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
चौथा दिन (लाइव) 2.58 करोड़ (12 बजे तक) 23.1 परसेंट
टोटल 78.98 करोड़  

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि फिल्म के पेड़ प्रिव्यूज ने 11.60 करोड़ कमाए थे. वहीं फिल्म को 34.65 करोड़ की ओपनिंग की मिली. फिल्म को 9,732 शोज मिले और 49.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 14.90 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 7,049 शोज मिले और 32.8 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 6889 शोज मिले और 33.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

ये भी पढ़ें- ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, ‘द वन’-‘हनुमान अंश’ का शनिवार को ऐसा रहा हाल

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 29 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 119.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म 24 सितंबर को रिलीज हुई. फिल्म में नानी जादल के रोल में हैं. इशके अलावा फिल्म में मोहन बाबू, कयादु लोहार, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल नजर आए हैं. फिल्म 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर बेस्ड है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 45 मिनट है.  फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है.

इस फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज नहीं किया था. नानी के लुक और टीजर से ही फिल्म को लेकर काफी बज क्रिएट हो गया था.



Source link

Related posts

‘देवरा: पार्ट 1’ के 2 साल पूरे, भारत से जापान तक इन 7 खास वजहों से सिनेमाघरों में आया था भूचाल

The Paradise ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, Nani की फिल्म ने दुनियाभर में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

The Paradise Box Office Collection Day 3: नानी के लिए शनिवार रहा शानदार, फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार