धनतेरस पर ‘धनवान’ बनी थी Shah Rukh Khan की पुरानी फिल्म, 31 साल पहले आई थी सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली के फेस्टिव सीजन में फिल्मों को रिलीज करने का सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। इसी क्रम में 90 के दशक में सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की एक ऐसी फिल्म को धनतेरस के मौके पर रिलीज किया गया था, जिसने हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदलकर रख दिया था।

किंग खान की वह फिल्म 25 सालों तक सिनेमाघरों में चली थी और आज भी उस मूवी का रिकॉर्ड कामय है। इतना ही नहीं कमाई के मामले में भी शाह रुख की वह फिल्म धनवान बनी थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी थी। 

धनतेरस पर धनवान बनी थी शाह रुख खान की फिल्म

शाह रुख खान की जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है कि उसे साल 1995 में पहली बार बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। खास बात ये थी कि उस मूवी से बॉलीवुड के एक मशहूर फिल्ममेकर ने डेब्यू किया था। दरअसल यहां बात फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) के बारे में की जा रही है। आदित्य चोपड़ा ने इस मूवी के जरिए अपने डायरेक्टोरियल करियर का आगाजा किया था।

इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया था, जो 90 के दशक में ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी फिल्म बनी थी। इससे पहले ये काम सलमान खान की हम आपके हैं कौन ने किया था। इस तरह से दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे धनवान बनी थी। 

थिएटर्स में 25 साल तक चली थी दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे

यूं तो शाह रुख खान के करियर की बेस्ट फिल्म के तौर पर दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे को लेकर कई सारे किस्से मौजूद हैं। उनमें सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर होती है कि मुंबई के मराठा मंदिर सिनेमाघर में डीडीएलजे 25 साल तक लगातार चली थी। ऐसा कारनामा करने वाली दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे हिंदी सिनेमा की एकमात्र फिल्म भी है। 



Source link

Related posts

Ramayana: 5 सेकंड का सीन, ‘रामायण’ में सनी देओल-राघव जुयाल ने लूटी लाइमलाइट – Ramayana release live updates Ranbir Kapoor yash review celebs public reaction sunny deol look box office tmovh

Jailer 2 OTT Release Date: Rajinikanth on Prime Video

Ramayana Release LIVE: रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत, 6 घंटे में कमा डाले इतने करोड़