धार्मिक विश्वास को लेकर लापरवाही नहीं! ‘जानामाज’ ले जाने पर अड़ गए थे आसिफ खान, बिग बॉस से रखी शर्त – panchayat fame aasif khan puts condition to keep janamaz in big boss 20 prioritized religious beliefs tmova


‘बिग बॉस 20’ में आने से पहले पंचायत फेम आसिफ खान ने एक शर्त रखी थी, जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है. एक्टर धर्म और अल्लाह को मानते हैं और उनमें विश्वास रखते हैं. वो समय-समय पर नमाज भी पढ़ते हैं. इसलिए उन्होंने बिग बॉस मेकर्स के आगे शर्त रखी थी कि उनकी इबादत से जुड़ी ये चीज अगर उन्हें शो में ले जाने नहीं दी गई तो वह हिस्सा नहीं लेंगे. 

आसिफ ने हिंदी रश से बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने मेकर्स के सामने स्पष्ट रूप से अपनी जानामाज साथ ले जाने की बात रखी थी. आसिफ का कहना है कि अगर मेकर्स उन्हें मना कर देते, तो वे बिग बॉस में नहीं जाते क्योंकि नमाज उनके लिए मेंटल पीस है और वे इसे रोज पढ़ते हैं.

नमाज मेरे लिए मेडिटेशन है

आसिफ ने कहा, ‘मेरी जिंदगी में बुरी से बुरी अगर परिस्थिति आ जाएगी ना तो भी मेरा कोई मेंटल पीस खराब नहीं कर सकता. मैंने शो के मेकर्स को पहले ही बता दिया था कि मैं जानामाज लेकर जाऊंगा ही जाऊंगा. अगर मुझे जानामाज लेकर जाने नहीं देते तो मैं शो के लिए मना कर देता कि मैं शो में जाऊंगा ही नहीं. मेरे लिए ये मेडिटेशन है, हर इंसान के लिए कुछ ना कुछ होता ही है, जैसे कोई योगा कर रहा है, कोई ध्यान लगा रहा है, कोई राम जप करता है, तो हर इंसान का अपना कुछ ना कुछ तरीका होता है. इसी तरीके से मेरा नमाज है जो मुझे चाहिए, 10 -20 मिनट मुझे चाहिए होते हैं, उस वक्त पर कुछ भी मेरे दिमागी तौर पर चल रहा होता है तो मैं ठीक हो जाता हूं.’

शो के मेकर्स ने उनकी आस्था और प्रार्थना के लिए मंजूरी दी जिसके बाद वह नमाज पढ़ने के लिए जानामाज अपने साथ घर के अंदर लेकर गए. चूंकी कोई भी धार्मिक वस्तु बिग बॉस के अंदर ले जाने की मंजूरी नहीं होती है ऐसे में उन्होंने शो के मेकर्स के सापने अपनी बात रखी और उन्हें मंजूरी मिली.

पंचायत और मिर्जापुर जैसे मशहूर वेब सीरीज से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर आसिफ खान बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं. वह एक्टिंग में आने से पहले वर्षो तक थिएटर किया. जहां उन्होंने एक्टिंग में अपने करियर बनाने के बारे में सोचा. वे वेब सीरीज पंचायत से घर घर में मशहूर हुए और उनकी एक्टिंग ने सबका ध्यान खींचा था. इस सीरीज ने उन्हें खूब शोहरत दिलाई. पंचायत में उन्होंने अकड़ू दामाद का किरदार निभाया था, जो दर्शको को खूब पसंद आया था. हालांकि बिग बॉस में उन्हें सबसे बदतमीज का टैग मिल चुका है, देखना होगा कि एक्टर उसे बदलते हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

अनफिट हैं सलमान खान! फिर क्यों उतारी शर्ट…60 की उम्र में दिखाई बॉडी? – salman khan shirtless at 60 age bigg boss 20 6 pack fitness trainer reaction tmova

बिग बॉस 20: राशन टास्क में बवाल, मैरी कॉम जमीन पर गिरी, लव और यंग डीएसए में हुई लड़ाई

बिग बॉस 20:रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर बड़ा पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस – Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family Denies Ekam Bawa Is Her Stepfather Issues Legal Notice