धुर्वा में नंबर प्लेट ढककर बाइक चलाते पुलिसकर्मियों की तस्वीर वायरल


तस्वीर सामने आने के बाद यातायात नियमों के पालन और पुलिसकर्मियों की जवाबदेही को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है. नियमों के अनुसार, दोपहिया वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखायी देनी चाहिए, ताकि वाहन की पहचान आसानी से हो सके. नंबर प्लेट ढकने या उसे अस्पष्ट करने से वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. नंबर प्लेट ढकने से उस गाड़ी का चालान कटना भी मुश्किल हो जाता है.

आम वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने वाली पुलिस से भी इसी तरह के अनुशासन की अपेक्षा की जाती है. ऐसे में वायरल तस्वीर ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिये हैं. अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं.



Source link

Related posts

‘500 रुपये में 1 घंटे का गरबा नाइट पार्टनर’, कानपुर में वायरल हुआ अनोखा पोस्टर | Kanpur Garba Night Partner On Rent 500 Rupees Viral Poster

Fact Check: सीजेपी के प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर कूड़ा फैलाए जाने के दावे से वायरल हुआ हरियाणा का वीडियो

Delhi में विपक्षी विरोध और Riyadh Airport पर Missile Attack के Viral Video की पड़ताल