नहीं खत्म हो रहा Mirzapur The Movie का ‘भौकाल’, 16वें दिन कमाई में हनुमान अंश को दी टक्कर


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनने वाली वेब सीरीज मिर्जापुर ने अब फिल्म फॉर्मेट में भी कामयाबी का परचम लहराया है। मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) ने अपनी शानदार कहानी के बदौलत फैंस का दिल जीता है और कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी है। 

हनुमान अंश की बंपर सक्सेस के बीच मिर्जापुर द मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है और रिलीज के 16वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार को इस मूवी ने कितना कारोबार कर लिया है। 

मिर्जापुर द मूवी ने 16वें दिन की बंपर कमाई

 गौर किया जाए  मिर्जापुर द मूवी के 16वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के तीसरे शनिवार को इस फिल्म ने करीब 4.50 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, ये आंकड़ा हनुमान अंश की शनिवार की 9.75 करोड़ की कमाई से बेशक आधा है, लेकिन अन्य मूवीज की तुलना में ये कड़ी टक्कर मानी जा रही है। 

जोकि वीकेंड के हिसाब से काफी अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है। मिर्जापुर द मूवी का 16वें दिन का कलेक्शन इसलिए भी असरदार माना जा रहा है, क्योंकि 15वें दिन ये मूवी 2.75 करोड़ का बिजनेस ही कर सकी थी और इस लिहाज से शनिवार को इसकी कमाई में लगभग 2 करोड़ की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 

इस आधार पर अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिर्जापुर द मूवी का टोटल कलेक्शन 210 करोड़ के पार पहुंच गया है, जोकि काबिल-ए-तारीफ माना जा रहा है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड फिल्म अब तक 302 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ओटीटी पर सीरीज के बाद अब बड़े पर्दे पर मिर्जापुर द मूवी ने सफलता का नया अध्याय लिखा है।

ओटीटी पर कहां आएगी मिर्जापुर द मूवी

थिएटर्स में धमाल मचाने के कुछ समय बाद मिर्जापुर द मूवी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। बात की जाए मिर्जापुर द मूवी के डिजिटल पार्टनर के मामले में तो वह ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) है और इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 



Source link

Related posts

एक्टर बीमार, फाइनेंसर फरार, कैसे नीम करोली बाबा के आशीर्वाद से 300 करोड़ी हिट बनी ‘हनुमान अंश’? – neem karoli baba hanuman ansh struggles team walked off before shoot box office 300 crore collection cm fadnavis tmovf

हनुमान अंश: 3 महिलाओं ने लगाया 60-60 लाख का दांव, चली ऐसी आंधी…फिल्म ने कमा डाले 300 करोड़! – hanuman ansh a film 3 women invested 60 lakh each movie earned 300 crore tmova

‘हनुमान अंश’ पर 44वें दिन खूब बरसी कृपा, Box Office पर 12806% प्रॉफिट, ‘मिर्जापुर’ ₹300Cr पार, ‘वाइब’ चमकी – hanuman ansh collection day 44 vs mirzapur movie collection day 16 vs daayra and vibe box office day 2