निकल गई हीरोपंती… लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. कोई सड़क पर डांस करने लगता है, तो कोई चलती गाड़ियों के बीच खतरनाक स्टंट दिखाने की कोशिश करता है. कई बार लोग दूसरों को इंप्रेस करने के चक्कर में अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बन रहा है, जिसमें एक युवक चलती गाड़ी के बीच स्टंट करता दिखाई देता है.

वीडियो में रात के समय सड़क पर कुछ गाड़ियां चलती नजर आती हैं. इसी दौरान एक युवक सफेद शर्ट और काली पैंट पहने दूसरी गाड़ी की तरफ बढ़ता दिखाई देता है. वह चलती गाड़ी के दरवाजे और खिड़की के सहारे खुद को संभालते हुए उसके ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है. गाड़ी के बाहर निकलते ही कुछ ऐसा होता है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं.

चलती गाड़ी पर चढ़ने लगा युवक

वीडियो में युवक का स्टंट किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. वह एक गाड़ी से दूसरी गाड़ी की ओर झुकता है और सफेद कार के सहारे ऊपर चढ़ने की कोशिश करता दिखाई देता है. वीडियो में लिखे कैप्शन के जरिए पता चलता है कि वह एक लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहा था. युवक जिस तरह गाड़ियों के बीच अपना संतुलन बनाने की कोशिश करता है, उसे देखकर साफ समझ आता है कि यह कितना जोखिम भरा कदम है.

यह भी पढ़ें: मुझे क्या पकड़ेंगे’ बोलते ही मैडम को घसीट ले गई पुलिस, वीडियो वायरल

हो गया खतरनाक हादसा

ऐसे स्टंट देखने में भले ही रोमांचक लग सकते हैं, लेकिन असल जिंदगी में इनका नतीजा बेहद खतरनाक हो सकता है. चलती गाड़ी पर चढ़ना, खिड़की या दरवाजे का सहारा लेना और सड़क पर संतुलन बनाए रखने की कोशिश करना किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है. जिसे ही युवक अपना पैर दूसरी कार के दरवाजे पर रखता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर जाता है. वीडियो में दिखाई देता है कि उसके हाथ अभी भी दोनों कारों के दरवाजे को पकड़े हुए है लेकिन पांव नीचे जमीन पर घिस रहे हैं.

कमेंट्स कर रहे लोग

वीडियो पर कई यूजर्स अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि ऐसे वीडियो देख कर ही दूसरे लोग इन्हें करने की कोशिश में अपनी जान गवां देते हैं. एक यूजर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में ताना मारते हुए कहा कि निकल गई हीरोपंती? अब यह ऐसा करने से पहले दस बार सोचेगा. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक मिलना ही चाहिए. अपनी जान को खतरे में डालना समझदारी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: छोटे भाई को जाने दो… पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी

 



Source link

Related posts

ऑटो चलाते हैं पति, पत्नी ने शुरू किया काम… अब डेढ़ लाख फीस वाली स्कूल में पढ़ता है बच्चा; कहानी VIRAL, Career Hindi News

दिल्ली में जलेगा 221 फुट का रावण, ऊंचाई ऐसी कि नीचे से देखने पर घूम जाएगा सिर; कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान – Delhis Tallest Ravan Effigy 221 Feet Tall Ravan In Dwarka Video Goes Viral On Internet

Sasaram News: रिश्वत लेने का कथित वीडियो वायरल, महिला पर्यवेक्षिका सेक्टर से हटाई गईं, Sasaram Hindi News