वायरल वीडियो निर्मला सीतारमण के घर का नहीं है ना ही इसमें उन्हें अपने पिता से मुलाकात करते हुए दिखाया गया है.
Published:
सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें एक बुजुर्ग से आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है.
दावा: दावा किया जा रहा है कि “इस वीडियो में निर्मला सीतारमण का घर दिखाया गया है और इस वीडियो में उन्हें अपने पिता से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है.”
इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखें
(सोर्स – स्क्रीनशॉट/फेसबुक)
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
-
वायरल वीडियो निर्मला सीतारमण के घर का नहीं है ना ही इसमें उन्हें अपने पिता से मुलाकात करते हुए दिखाया गया है.
-
इस वीडियो में निर्मला सीतारमण उस घर का दौरा कर रही हैं जहां महाकवि सुब्रमण्य भारती काशी यात्रा के दौरान रुके थे.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें निर्मला सीतारमण के आधिकारिक X अकाउंट और इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो और तस्वीरें मिलीं जिन्हें को अपलोड किया गया था.
-
इन वीडियो और तस्वीरों के कैप्शन में लिखा था कि, “कल वाराणसी में ‘शिव मैडम’ गई और महाकवि भारतीयार के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की, जिनमें उनके 96 वर्षीय प्रपौत्र (grand-nephew) श्री के. वी. कृष्णन भी शामिल थे.”
निर्मला सीतारमण के फेसबुक अकाउंट पर शेयर की गई इन तस्वीरों के साथ लिखा था कि, “श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वाराणसी में शिव मैडम का दौरा किया और महाकवि भरतियार के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिसमें उनके 96 वर्षीय भतीजे श्री के.वी. कृष्णन भी शामिल थे. #काशीतमिलसंगमम”
यहां से अंदाजा लेकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किया जिसमें हमें प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की वेबसाइट पर 2 दिसंबर की यह रिपोर्ट मिली. इसमें बताया गया था कि वित्त मंत्री ने 3 दिसंबर को वाराणसी में तमिल प्रभाव वाले अहम स्थानों का दौरा किया था जिसमें शिव मठ भी शामिल था.
हमने ऐसी रिपोर्ट और ट्वीट भी देखे जिनमें दूसरे केंद्रीय मंत्री – धर्मेंद्र प्रधान और एस जयशंकर – वाराणसी में कृष्णन से मुलाकात करते हुए दिखाई दिए थे.
निर्मला सीतारमण के पिता कौन हैं: Sansad की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद उनके प्रोफाइल के मुताबिक उनके पिता का नाम नारायणन सीतारमण है.
हालांकि, हमें उनकी कोई तस्वीर नहीं मिली और न ही निर्मला सीतारमण से उनके मिलने-जुलने से जुड़ी कोई हालिया रिपोर्ट मिली.
निष्कर्ष: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक तमिल कवि के पोते (grandnephew) से मुलाकात का वीडियो एक झूठे दावे के साथ शेयर किया गया जा रहा है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)