भास्कर न्यूज | लुधियाना आजकल कई युवा 7 से 8 घंटे सोने के बावजूद सुबह उठने पर खुद को तरोताजा महसूस नहीं करते। आंखें खुलने के बाद भी थकान, सिर भारी रहना, सुस्ती और दिनभर नींद आने जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह केवल कम सोना नहीं, बल्कि नींद
.
देर रात तक मोबाइल चलाना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, अनियमित समय पर सोना और सुबह देर से उठना युवाओं की स्लीप साइकल को प्रभावित कर रहा है। इसका असर उनकी पढ़ाई, काम करने की क्षमता और एकाग्रता पर भी दिखाई दे रहा है। {मोबाइल स्क्रीन बिगाड़ रही है नींद का रूटीन: कई युवा रात को सोने से पहले मोबाइल पर रील्स, वीडियो और चैटिंग में समय बिताते हैं।
कई बार कुछ मिनट के लिए फोन उठाने की आदत घंटों तक चलती रहती है। स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी और लगातार मिलने वाले डिजिटल कंटेंट के कारण दिमाग देर तक सक्रिय रहता है। ऐसे में बिस्तर पर जाने के बावजूद जल्दी नींद नहीं आती और सोने का समय लगातार आगे बढ़ता जाता है। {नींद की गुणवत्ता पर पड़ रहा असर: नींद के दौरान बार-बार आंख खुलना, देर रात तक जागना और सोने-जागने का समय रोज बदलना भी सुबह की थकान का कारण बन सकता है।
कई युवा छुट्टी वाले दिन देर तक सोकर सप्ताहभर की नींद पूरी करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे नियमित स्लीप रूटीन और प्रभावित हो सकता है। {थकान का असर पढ़ाई और काम पर: पर्याप्त आराम न मिलने से युवाओं को दिनभर सुस्ती, चिड़चिड़ापन और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है। इसका असर ऑफिस के काम, पढ़ाई और निर्णय लेने की क्षमता पर भी पड़ता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना सोने और जागने का समय तय रखना, सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल से दूरी बनाना, रात में कैफीन से बचना और शांत वातावरण में सोना बेहतर नींद के लिए मददगार हो सकता है। यदि पर्याप्त नींद के बावजूद लगातार थकान बनी रहती है ।