नीम करोली बाबा पर 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ 400 करोड़ पार, Box Office पर ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने जोड़ लिए हाथ – hauman ansh box office day 52 cross 401 mark and avengers endgame encore collection day 4
नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनी विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ का सिनेमाघरों में चमत्कार जारी है। फिल्म ने 52वें दिन भी बम्पर कमाई की है, जिसके सामने मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ भी फीकी पड़ गई है।
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और एवेंजर्स: एंडगेम
नीम करोली बाबा के जीवन पर प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों के बीच जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म अपनी कहानी और आध्यात्मिक विषय को लेकर चर्चा में है। बाबा नीम करोली की जीवनी पर इस कहानी ने सिनेमाघरों में ऐसा चमत्कार दिखाया है, जिससे हर कोई दंग है। महज 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 52 दिनों में आज कई सौ करोड़ की कमाई कर ये दिखा दिया है कि अच्छी फिल्म को न प्रमोशम की जरूरत है और न ही किसी और तामझाम की। अपने कंटेंट के दम पर ऐसी फिल्में कमाल दिखा सकती है। वहीं पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म मार्वल स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ की री-रिलीज ने भी रविवार को खूब कमाई की।
‘हनुमान अंश‘ की बात करें तो फिल्म बिना किसी प्रमोशन के सिर्फ 355 शोज़ के साथ थिएटरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले दिन जहां केवल 10 लाख रुपये की कमाई की वहीं आठवें दिन कलेक्शन केवल 4 लाख हुई और इसी के साथ फिल्म को फ्लॉप करार दे दिया गया। हालांकि, मेकर्स ने हार नहीं मानी और लगातार वे जुटे रहे। फिल्म ने 17वें दिन जादू किया और कमाई करोड़ों में हुई जिसके बाद अब 52 दिनों के भीतर फिल्म ने 400 करोड़ पार कमाई कर ली है।
‘हनुमान अंश’ ने की कितनी कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 52वें दिन भी बम्पर कमाई कर ली है। फिल्म ने 4,387 शोज़ के साथ ही ₹9.00Cr की कमाई कर ली है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक ₹307.03Cr की कमाई देश भर में की है। वहीं 11 सितंबर से ये फिल्म विदेशों में भी रिलीज हुई और वहां भी इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने केवल विदेशों में अब तक ₹38.50 Cr की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के नाम पर ‘हनुमान अंश’ ने अब तक ₹401.20 Cr की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये फिल्म भारत की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो चुकी है जो ऑलटाइम ब्लॉकबस्टक की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकी है।
Avengers: Endgame Encore के लिए प्लॉट तैयार
अब बात करते हैं साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर‘ की जो सिनेमाघरों में 25 सितंबर को री-रिलीज हुई है। मार्वल स्टूडियोज की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को इस बार भी दर्शकों से वैसा ही प्यार मिल रहा है। ‘Avengers: Endgame Encore’ में 4 नए सीन जोड़े गए हैं, जो फिल्म में अनसुलझे रह गए कुछ अहम सवालों के जवाब देते हैं। ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज से पहले इस फिल्म ने थिएटरों में शानदार परफॉर्म करके नई फिल्म के लिए प्लॉट तैयार कर लिया है। आइए जानते हैं, इस फिल्म ने रविवार को कितनी कमाई की है।
‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ ने रविवार को कितनी कमाई की
रिपोर्ट के मुताबिक,’एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ ने रविवार को 3,787 शोज़ के साथ ₹7.55Cr की कमाई की है। भारत में तीन दिनों में इस फिल्म ने अब तक ₹22.49Cr की कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म ने ₹26.90 Cr का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।
विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।
पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।
अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें