नेपाल में महिला ने मासूम कुत्ते को नदी में फेंका, वीडियो वायरल


आपने ऐसे किस्से तो कई सुने होंगे कि शौक है तो कुत्ते को पाल लिया और शौक खत्म हो गया तो उसे अकेला कहीं भी छोड़ दिया. अपने स्वार्थ के लिए या कुछ समय के शौक के लिए कुत्तों को पालना सही नहीं है. कुत्ते बेहद वफादार माने जाते हैं, ऐसे में उनके साथ भी वफादारी निभाना जरूरी है, लेकिन कुछ लोग इसे नहीं समझ पाते. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग बेहद नाराजगी जता रहे हैं.

वायरल वीडियो को नेपाल के सेती नदी के ब्रिज का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला एक कुत्ते को जबरदस्ती पानी में धक्का देती दिखाई दे रही है. एक मासूम जीव के साथ इस तरीके का बर्ताव सही नहीं है. यूजर्स ने इस महिला की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से महिला पर कार्रवाई की मांग भी की है.

महिला ने कुत्ते को पुल से नदी में फेंका

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की शुरुआत में एक महिला ब्रिज पर बैठी नजर आती है. उस महिला के पास एक मासूम कुत्ता भी बैठा हुआ नजर आता है. फिर महिला अचानक कुत्ते को नदी के तेज बहाव में धक्का देने की कोशिश करती हुई दिखाई देती है. कुत्ता खुद को छुड़ाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है. महिला कुत्ते को और तेजी से धक्का देने लगती है और कुत्ता ब्रिज के नीचे लटक जाता है. वह मासूम जीव इतना मजबूर हो जाता है कि वह खुद ही दोबारा ब्रिज पर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन महिला उसे फिर धक्का देती है और वह नदी में गिर जाता है. महिला की इस शर्मनाक हरकत के कारण लोगों में आक्रोश का माहौल है.

कैमरा चलता रहा, लोग खड़े देखते रहे

वीडियो में सबसे ज्यादा सवाल उन लोगों को लेकर उठ रहे हैं, जो आसपास खड़े हैं और जो कैमरे से इस घटना का वीडियो बना रहे हैं. महिला जब उस कुत्ते को नदी में धक्का देती है, तो आसपास खड़े लोग बस देखते रहते हैं और उस मासूम जीव को नहीं बचाते हैं. अगर वे चाहते तो उस कुत्ते की जान बचाई जा सकती थी. यह देखकर आश्चर्य होता है कि किसी की जान बचाने से ज्यादा जरूरी उस पूरे दृश्य का वीडियो बनाना था.

यह भी पढ़ें : क्या है बिकनी पहन गंगा जी में स्नान करती दिखी महिला की हकीकत, हो जाएंगे हैरान

वीडियो देखकर भड़के लोग, कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस महिला के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई है. कई यूजर्स का कहना है कि महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. एक यूजर ने लिखा कि यह महिला आखिर करना क्या चाहती है. एक और यूजर ने भावुक होते हुए लिखा कि इस बेजुबान जानवर की क्या गलती थी. एक अन्य यूजर का कहना है कि इस महिला के साथ कोई ऐसा करेगा, तब उसे पता लगेगा. किसी ने लिखा कि कैमरामैन और वहां खड़े लोग आखिर क्या कर रहे थे. वहीं कई लोगों ने कुत्ते को खोजने की मांग भी की है. इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि लोगों के मन में महिला को लेकर बेहद नाराजगी है.

यह भी पढ़ें : बदन पर बुर्का और हाथ में गणपति… वायरल होने के चक्कर में कर दिया कांड





Source link

Related posts

सोनू निगम ने सलमान खान की गायकी का उड़ाया मजाक? वायरल वीडियो पर भड़के सिंगर- ‘इंटरनेट पर तो’

Salman Khan को गाना गाते हुए देख Sonu Nigam ने पकड़ा सिर, किया रोस्ट? वायरल वीडियो पर सिंगर ने तोड़ी चुप्पी

जिन पर शराबबंदी की जिम्मेदारी, वही नशे में झूमते दिखे, बगहा में डायल 112 के दो जवान निलंबित