वेज और नॉनवेज खाना यह पूरी तरह से व्यक्तिगत चुनाव है. कोई क्या खाता है इस पर किसी को आपत्ति जताने का अधिकार नहीं है. लेकिन फिर भी वेज और नॉनवेज पर बहस नई नहीं है. सदियों से इस पर चर्चाएं चलती रही हैं. अब इसी चर्चा को खत्म करने की कोशिश की गई है एक बोर्ड के जरिए से जो एक नॉनवेज रेस्टोरेंट पर टंगा हुआ है. जी हां, सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नॉनवेज रेस्टोरेंट के बाहर लगे बोर्ड ने लोगों का ध्यान खींचा है. वीडियो में दिख रहा बोर्ड इतना मजेदार है कि उसे पढ़कर वेज खाने वालों के होश उड़ने तय हैं. वीडियो में रेस्टोरेंट पर लगा बोर्ड उन लोगों को सीधे सीधे तंज मार रहा है जो शाकाहारी हैं लेकिन मांसाहारी लोगों पर अपनी पसंद थोपते हैं. अब वीडियो को लेकर यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
रेस्टोरेंट पर लगाया मजेदार बोर्ड
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नॉनवेज रेस्टोरेंट दिखाया गया है जिसके बाहर शवरमा का स्टॉल लगा है. लेकिन जैसे ही कैमरा रेस्टोरेंट के बोर्ड पर जाता है वहां एक मजेदार नोट लिखा हुआ है जिस पर लिखा है…
“प्यारे पौधे खाने वालों,
चिकन ने हमें कभी ऑक्सीजन नहीं दी,
चिकन ने हमें कभी छाया नहीं दी,
चिकन का नुकसान ग्लोबल वार्मिंग का कारण नहीं बना।
तो फिर पौधे और पेड़ क्यों खाएं?
चिकन खाओ.
हरा-भरा बनो, धरती बचाओ.”
यानी बोर्ड उल्टा तर्क देकर मजाक कर रहा है. कह रहा है कि पेड़-पौधे ऑक्सीजन और छाया देते हैं, जबकि चिकन ये सब नहीं देता, इसलिए पेड़-पौधे खाने के बजाय चिकन खाओ और पर्यावरण बचाओ. सबसे मजेदार बात है “Dear Plant Eaters” यानी “प्रिय पौधे खाने वालों” मानो चिकन खाने वाले नहीं, बल्कि पेड़-पौधे खाने वाले ही धरती के दुश्मन हों.
यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो
यूजर्स बोले, चांद पर प्लॉट भी बेच देगा भाई
वीडियो को huzaifa_deraiya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये भाई तो चांद पर जमीन तक बेच देगा. एक और यूजर ने लिखा…कमाल का सेल्समैन है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये तो सबसे ज्यादा मोटिवेट करने वाली लाइन है.
यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया