नोएडा के DLF मॉल में आई महिला पर घी और रिफाइंड चोरी करने का आरोप, जांच कर रही पुलिस


जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर से एक महिला द्वारा घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। स्टाफ ने चोरी का आरोप लगाकर महिला को पकड़ने का करीब 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में महिला चेहरा छिपाकर बाहर निकलती दिख रही है। इसी दौरान दो महिला सुरक्षाकर्मी उसे पकड़कर ले जाती दिख रही हैं और स्टोर का ही एक व्यक्ति उस पर चोरी का आरोप लगाता सुनाई देता है।

महिला को पकड़ लिया

दावा किया जा रहा है कि महिला पिछले एक महीने में कई बार स्टोर से घी और तेल ले गई और उसकी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुईं। अब स्टोर आने पर पकड़ लिया।

सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा सका स्टाफ

सेक्टर-20 थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि स्टाफ चोरी करने का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा सका। महिला ने उसके साथ आए युवक द्वारा भुगतान करने का दावा किया। मॉल प्रबंधन ने भी इसकी पुष्टि की है।



Source link

Related posts

निर्मला सीतारमण के सामने नारेबाजी, कांग्रेस ने Viral Video शेयर किया, CM Naidu क्यों भड़क गए?

Korba News: रेस्टोरेंट इतना बड़ा कि चल रहीं तीन ब्रांच, लेकिन एक ब्रांच में धुल रहे टॉयलेट में बर्तन… वीडियो कैद होने के बाद मांग रहा प्रबंधन माफी – Viral Video Shows Dishwashing in Restaurant Toilet shk

‘लड़कों की सुंदरता’ बयां करता है 60 साल पुराना गाना, सरहद पार भी मची धूम; इंस्टा पर धड़ल्ले से बन रही रील्स