पत्नी ने ऊपर बैठकर पति को खूब पीटा, फिर लगाया जबरन संबंध बनाने का आरोप, वीडियो वायरल


Last Updated:

Husband Wife Fight Video Viral: झांसी से एक मामला हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें पत्नी की क्रूरता देखने को मिली. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि पत्नी अपने पति के ऊपर बैठकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर रही है.

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर.

झांसी: यूपी के झांसी में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में पत्नी अपने पति के ऊपर चढ़कर उसकी पिटाई करती नजर आ रही है. इसी विवाद में अब पत्नी ने पति पर मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर उसकी इच्छा के विरुद्ध संबंध बनाने और बाद में घर से भगाने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने झांसी एसपी रेलवे से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं पति ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

वीडियो में पत्नी कमरे में बैठे पति पर अचानक टूट पड़ती है. महिला युवक के ऊपर चढ़कर चांटे और घूंसे बरसाती नजर आ रही है. युवक माफी मांगता दिखाई देता है,और यह पूरी घटना घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है. जिसके वाद मामला कोर्ट तक पहुचता है. बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों पति-पत्नी हैं और यही विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है.

महिला का आरोप है कि 15 सितंबर को प्रयागराज कोर्ट में मेडिएशन के बाद उसका पति उसे घर ले जाने का भरोसा देकर मानिकपुर स्टेशन ले गया. आरोप है कि वहां विरोध के बावजूद उसे बच्चों के फीडिंग रूम में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए गए और बाद में उसे छोड़ दिया गया. महिला ने मानिकपुर जीआरपी के बाद अब झांसी एसपी रेलवे से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

वहीं पति ने पत्नी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है और उसके खिलाफ भी गंभीर आरोप लगाए हैं. पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उससे 30 लाख रुपये की जबरन मांग कर रही है. फिलहाल वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Related posts

लाठी-थप्पड़ और लात-घूंसे… स्कूल परिसर में छात्रों-ग्रामीणों की भिड़ंत का VIDEO – khagaria school fight students villagers viral video morakahi lclcn

सालों बाद अपने मालिक से मिला पांडा, गले लगकर खूब रोया मासूम

गाना बजते ही नाचने लगी लड़की, ‘Tha Kar Ke’ पर वायरल हुआ जबरदस्त डांस वीडियो