पाकिस्तान के कराची में सजा माता रानी का दरबार, गरबा-डांडिया करते नजर आए लोग, नवरात्रि मनाने का वीडियो वायरल – Pakistan Karachi Shri Ratneshwar Mahadev Temple Navratri Garba Dandiya Viral Video


नवरात्रि के दौरान भारत के हर इलाके में माता की आराधना की जाती है। मंदिरों में माता की पूजा होती है और पंडालों में मां महिषासुर मर्दिनी की मुर्तियां स्थापित की जाती हैं। भारत में अलग-अलग हिस्सों में लोग अपने-अपने तरीके से नवरात्रि मनाते हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक मंदिर में भी मां की आराधना करते और जयकारा लगाते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सबसे पहले एक महिला की आवाज सुनाई देती है। वह बताती है कि यह भारत नहीं, पाकिस्तान में नवरात्रि है। इसके बाद कैमरा मंदिर परिसर की तरफ मुड़ जाता है, जहां पर श्रद्धालु उत्सव मना रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें कराची के शिव मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन का आयोजन के बताया गया है। 

मंदिर में गरबा करते दिखे लोग 

वीडियो में श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि उत्सव की झलक देखने को मिलती हैं। गरबा की धुन पर श्रद्धालु कदम मिलाते दिख रहे हैं। कुछ लोग पूजा कर रहे हैं, तो वहीं अन्य भक्तों के साथ प्रसाद लेते और त्योहार का आनंद उठाते दिख रहे हैं। वीडियो में देवी मां की प्रतिमा भी दिख रही है। 

View this post on Instagram

A post shared by It’s me SINDHU. (@munji_galhiyun)

पैकेट वाली मटर में मिलावट? रगड़ते ही निकलने लगा हरा रंग, वायरल वीडियो देख लोगों ने जताई चिंता

कई श्रद्धालुओं ने सिर पर जय माता दी लिखी पट्टियां पहनी हुई हैं। मंदिर परिसर में लोगों की मौजूदगी और गरबा का माहौल देखकर ऐसा लग रहा है कि वहां जुटे भक्त पूरे उत्साह के साथ त्योहार मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में लोगों को नवरात्रि का त्योहार मनाते देखकर लोग बेहद खुश हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन के सामने खड़ी थी कार, फिर स्कूटर से हुई टक्कर; वायरल वीडियो देख चौंके लोग

इंस्टाग्राम दी गई जानकारी के मुताबिक, कराची स्थित मंदिर में नवरात्रि का उत्सव नौ दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ के साथ पारंपरिक डांस और सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। 





Source link

Related posts

फैक्ट चेक: प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? नहीं, ये रही इस वीडियो की सच्चाई – delhi police cjp protest viral reel truth nanded home guards video ntc dhrj

वायरल:चोर को पकड़ा, फिर चलती ट्रेन से छोड़ दिया हाथ, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस – Ihar Viral Video Sparks Debate Over Mob Justice Thief Caught At Moving Train Window Then Let Go

क्या सच में राहुल गांधी ने दीपेंद्र हुड्डा को ट्रक से उतारा? हरियाणा कांग्रेस ने वायरल वीडियो पर बताई पूरी सच्चाई