पानीपत में चेकिंग के दौरान ASI और युवक में थप्पड़बाजी, वीडियो वायरल


पानीपत में संजय चौक पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान मंगलवार (6 अक्टूबर) को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा हो गया, जब बिना नंबर प्लेट बाइक चला रहे एक युवक और ASI के बीच कहासुनी के बाद थप्पड़बाजी हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने ASI की शिकायत पर युवक के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.

बिना नंबर प्लेट बाइक को लेकर ASI और युवक में थप्पड़बाजी

डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की टीम संजय चौक पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर रही थी. इसी दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक लेकर पहुंचे युवक को पुलिस ने रोक लिया. पुलिस के अनुसार, युवक के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. ASI पवन कुमार ने उसे एल्कोसेंसर से जांच कराने के लिए कहा, लेकिन युवक ने जांच कराने से इनकार कर दिया और पुलिसकर्मी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार व गाली-गलौज शुरू कर दी.

डीएसपी के अनुसार, कहासुनी बढ़ने पर युवक ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली. घटना के दौरान ASI द्वारा युवक को थप्पड़ मारने और युवक द्वारा भी ASI को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है. पुलिस ने युवक की पहचान असलम निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई है.

सोनीपत में मां की हत्या, बेटी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश

 युवक और बाइक भी जांच के दायरे में

पुलिस के मुताबिक बिना नंबर प्लेट होने के कारण बाइक भी जांच के दायरे में है. पुलिस यह पता लगा रही है कि बाइक किसके नाम पर है और कहीं चोरी की तो नहीं है. इसके अलावा युवक का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है. डीएसपी ने कहा कि जांच के दौरान सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा.

पानीपत: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा ASI, ग्रामीणों ने मारपीट कर गाड़ी तोड़ी



Source link

Related posts

काला घाघरा पहन दीदी ने किया धांसू डांस, मूव्स देख लट्टू हो गए लोग! वायरल वीडियो..

‘इतना पैसा कमाने का क्या फायदा..’ गृहप्रवेश पर फैमिली को सरप्राइज देने के लिए कनाडा से लौटे शख्स का रिएक्शन वायरल

Bollywood Song पर लड़की ने किया डांस, मूव्स देख पब्लिक हुई फिदा, वायरल वीडियो..