पायलट की गलती से भारत का मिग-29 फाइटर जेट क्रैश? जानें वायरल VIDEO का सच


क्या भारतीय वायुसेना का मिग-29 फाइटर जेट पायलट की गलती के चलते क्रैश हो गया? सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर ऐसा ही दावा किया जा रहा है. सरकार ने इन दावों का खंडन किया है और इसे पूरी तरह से पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा करार दिया, जिसे पाकिस्तानी हैंडल की ओर से शेयर किए जा रहा है.

यह स्पष्टीकरण तब आया है, जब सोशल मीडिया पर एक फाइटर जेट के क्रैश का वीडियो सामने आया था. वीडियो में जेट के पायलट को पैराशूट की मदद से इजेक्ट करते और खुद को बचाते हुए भी दिखाया गया था.

एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘एक पायलट की गलती के चलते भारतीय वायुसेना का एक विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया.  लड़ाकू विमानों के लगातार दुर्घटनाग्रस्त होने के बावजूद वायु सेना चुप्पी साधे हुए है. लोगों को यह जानने का हक है कि इतने महंगे विमान इतनी बार क्यों नष्ट हो रहे हैं.’ इस तरह के दावे कई और हैंडल के जरिए भी किए गए थे.

फैक्ट चेक में झूठा निकला दावा

पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा फैलाने वाले अकाउंट एक वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पायलट की गलती के चलते लैंडिंग के दौरान भारतीय वायु सेना का मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह दावा पूरी तरह से झूठा है. पीआईबी ने आगे कहा कि जो वीडियो फुटेज शेयर किया जा रहा है, वह वॉर थंडर नाम के वीडियो गेम का है.

‘ग्राहम स्टेंस हत्याकांड में दारा सिंह की मांग ठुकराई’, SC में ओडिशा सरकार

मिलिट्री वॉर गेम का फुटेज

फैक्ट चेक टीम ने गेम का लिंक भी शेयर किया है, वीडियो के डिस्क्लेमर में साफ लिखा है, ‘इस वीडियो में दिखाए गए सभी फुटेज वॉर थंडर गेम के गेमप्ले हैं, जो इंटरटेनमेंट के मकसद से रिकॉर्ड किए गए हैं. यह एक मिलिट्री वॉर गेम है, जिसमें अलग-अलग जेनरेशन के हवाई, जमीनी और नौसैनिक वाहन शामिल हैं. इसमें विमानों की आवाजाही, फ्लाईबाय आदि पर फोकस किया गया है, इसका रियल दुनिया से कोई संबंध नहीं है.’

‘तीसरी भाषा को अगले साल से लागू किया जाना चाहिए’, CBSE से बोला सुप्रीम कोर्ट





Source link

Related posts

दिल्ली पुलिस पर महिला पत्रकारों से मारपीट के दावे से एक शूटिंग की क्लिप वायरल….

प्रतिमा के पास पिस्टल लहराते वीडियो वायरल, National Hindi News

1999 का UPI और 2 रुपये कैश, चौंका देगा MDR से बचने का जुगाड़