पीएसी जवानों की बदहाली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, National Hindi News


बाराबंकी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक सिपाही अपने को 10वीं वाहिनी पीएसी का जवान बताते हुए विभागीय सुविधाओं पर सवाल उठाएं है। हालांकि दैनिक हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिखाई दे रहे सिपाही ने अपना नाम देवेंद्र गुप्ता बताया। उसने कहा कि वह 10वीं वाहिनी पीएसपी का जवान हैं। यहां नौ कंपनियों के करीब 11 सौ जवान रहते हैं। उन्हें दी जाने वाली सुविधाएं बहुत ही खराब हैं। मेस का खाना बहुत ही खराब है। बताया कि उनकी ड्यूटी पुलिस मुख्यालय पर एक या दो माह ही रहती है।

शेष महीनों ने अलग-अलग जिलों में ड्यूटी लगाई जाती है। जहां उन्हें ठहराया जाता हैं वहां की दशा बहुत ही खराब है। बैरक में पानी भर जाता है। जहरीले जीव बिस्तर पर आ आते हैं। दिन में भी मच्छर का प्रकोप रहता है। छुट्टियां भी नहीं दी जाती हैं। निलंबन के डर से कोई जवान कुछ बोलने का तैयार नहीं है। सभी मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान हैं।



Source link

Related posts

Ghaziabad Pigeon Rescue Video | Viral Footage Rapid Line Meerut Road

बीच सड़क दुपट्टा खींचा, मारपीट की कोशिश; समस्तीपुर में एक और लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News

बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुंची महिला, तभी वैन चालक पर टूट पड़ा कुत्ता… CCTV वीडियो वायरल – surat dindoli stray dog attacks school van driver cctv video viral lclcn