पुणे के मंदिर में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया


डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे के पास एक मंदिर में नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश करने के आरोप में एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की सूचना दी।

यह घटना CCTV फुटेज के वायरल होने के बाद सामने आई। फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। घटना 10 अक्टूबर को सुबह करीब 11:07 बजे हुई।

वायरल फुटेज में वीडियों लड़की को शिव मंदिर में पूजा करते हुए देखा गया। कुछ देर बाद जब वह पूजा करके जाने की तैयारी कर रही थी, तो आरोपी को मंदिर में घुसते हुए देखा गया। आरोपी यूनिफॉर्म में था।

मंदिर में लड़की को अकेला देखकर उसने पहले उसका हाथ पकड़ा फिर यौन उत्पीड़न की कोशिश करने लगा। लड़की बुरी तरह घबरा गई, लेकिन थोड़ी जद्दोजहद के बाद उसने आरोपी को अपने से दूर धकेला। यह घटना पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ का है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक

आरोपी की पहचान विशाल सिंह के तौर पर हुई है, जो एक प्रवासी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर है और मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता है।

पुणे पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर महेश बंसोडे के मुताबिक निगडी पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निगडी पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ छेड़छाड़ और POCSO एक्ट से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के ठाणे में 25 दिन के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने चार घंटे में मुंबई से बचाया



Source link

Related posts

अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?

भारत के किराना स्टोर्स की तारीफ में अमेरिकी महिला ने जो कहा, तुरंत होने लगा वायरल; Video में देखें

रैगिंग विवाद के बीच रेडिट ऐप पर छाया झांसी मेडिकल कॉलेज, बैठक और हॉस्टल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल