पैन इंडिया फिल्म Vettuvam से कांपेगा बॉक्स ऑफिस, पंकज त्रिपाठी की आवाज ने भरी हुंकार; King से लेगी टक्कर?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन्हीं फिल्मों में एक नाम पैन इंडिया फिल्म वेट्टुवम (Vettuvam) का भी जुड़ गया है। पा. रंजीत (Pa. Ranjeet) ने इस फिल्म का ऐलान कर दिया है, वो भी पहली झलक के साथ।

पा. रंजीत ने सोशल मीडिया पर वेट्टुवम का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है, जिसमें पारंपरिक एक्शन सीक्वेंस की झलक और कलाकारों की कड़ी ट्रेनिंग को दिखाया गया है। दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी फिल्म का हिस्सा हैं।

पंकज त्रिपाठी बने वेट्टुवम की आवाज

दरअसल, पंकज त्रिपाठी वेट्टुवम में एक नरेटर के तौर पर काम कर रहे हैं। फिल्म के इंट्रोडक्शन वीडियो को अभिनेता ने ही अपनी आवाज से हिंदी में नरेट किया है। वह बताते हैं कि यह फिल्म अतीत, वर्तमान और भविष्य के सफर को दिखाएगी।

क्या है वेट्टुवम की कहानी?

फिल्म की कहानी अलग-अलग गुटों के बीच जमीन पर अपना दबदबा कायम करने की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह बाकी एक्शन थ्रिलर या पीरियड ड्रामा से अलग होगी। इसमें लड़ाइयों को पुराने समय के भारत की पारंपरिक युद्ध तकनीकों के आधार पर तैयार किया गया है।

वेट्टुवम की पहली झलक आई सामने

मेकर्स ने 4 मिनट 54 सेकंड का इंट्रोडक्शन वीडियो शेयर किया है जिसमें वेट्टुवम की दुनिया को देखा जा सकता है। हिंदी वीडियो को पंकज त्रिपाठी ने डब किया है, वहीं तमिल वर्जन में पा. रंजीत, तेलुगु में राणा दग्गुबाती, कन्नड़ में किच्चा सुदीप और मलयालम में सौबिन शाहिर ने अपनी आवाज दी है।

इंट्रोडक्शन वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे अतीत के पहलु आज पर असर डाल रहे हैं जो आपदा का कारण बन रहे हैं। यह भविष्य पर भी असर डाल रही हैं। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो कई गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है, इसी लड़ाई को फिल्म में ‘वेट्टुवम’ का नाम दिया गया है।

 

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में आर्या, वी. आर. दिनेश, शोभिता धूलिपाला, कलैयारासन, माइम गोपी, गुरु सोमासुंदरम, शबीर कल्लाराक्कल, जॉन विजय, साई धीना और प्रकाश जैसे कलाकार अहम भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत कर रहे हैं। उन्होंने कहानी भी लिखी है।



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42 Earning 6-25 Crore | 300 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, 42वें दिन भी जारी है बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफर

Box Office: ‘दायरा’ पर भारी पड़ी ‘वाइब’, जानें दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी की कमाई

43वें दिन ‘वाइब’-‘दायरा’ पर भारी पड़ गई Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई