पोते को दूर जाता देख भर आई दादा जी की आंखें, वीडियो हुआ वायरल


घर से बाहर जाना आज के समय में आम बात है. पढ़ाई हो, नौकरी हो या काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर जाना हो, अपनों से कुछ समय के लिए दूर रहना पड़ता है. लेकिन घर में रहने वाले बुजुर्गों के लिए अपनों की यह दूरी कई बार काफी मुश्किल हो जाती है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो दादा और पोते के इसी प्यारे रिश्ते की झलक दिखा रहा है. वीडियो में पोता काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहा है, लेकिन उसे दूर जाता देखकर उसके दादा जी उदास हो जाते हैं. उनकी चिंता और पोते के लिए प्यार उनकी बातों में साफ नजर आता है.

 पोता दूर जा रहा था तो उदास हो गए दादा जी

 वायरल वीडियो में में दादा जी अपने पोते के बिल्कुल पास बैठे दिखाई दे रहे हैं. पोता जब उनसे दूर जाने की बात करता है तो उनके चेहरे पर उदासी और उनका दर्द साफ नजर आता है. वह पोते को प्यार से देखते रहते हैं और उसके चेहरे पर प्यार से अपना हाथ फेरते दिखाई देते हैं. दादा जी ऐसा कहते नजर आते हैं की तुम्हारे बिना दिल नहीं लगता जल्दी आ जाना वीडियो का यह हिस्सा देखकर ऐसा लगता है कि पोते का घर से दूर जाना उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा.

यह भी पढ़ें : ताजमहल देख फटी रह गईं विदेशी महिला की आंखें, वायरल हुआ Video

जल्दी आ जाना, आजकल का जमाना अच्छा नहीं है

दादा जी की बात वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा है. वह अपने पोते से जल्दी वापस आने के लिए कहते हैं और साथ ही बोलते हैं कि जल्दी आ जाना, आजकल का जमाना अच्छा नहीं है. उनकी यह चिंता किसी डर से ज्यादा पोते के लिए उनके प्यार को दिखाती है. उम्र बढ़ने के साथ अपने बच्चों और पोते-पोतियों की चिंता भी कई बार इसी तरह बातों में नजर आ जाती है.

एक छोटी सी विदाई, लेकिन भावनाएं बड़ी

पोता काम के लिए बाहर जा रहा है, लेकिन दादा जी के लिए यह सिर्फ कुछ दिनों या समय की दूरी नहीं लगती. वीडियो में दोनों के बीच का अपनापन देखकर समझ आता है कि घर से बाहर जाने वाला व्यक्ति पीछे रह गए लोगों के लिए कितना खास होता है. दादा जी का पोते को उदास होकर देखना और उसके जल्दी लौटने की बात कहना इसी रिश्ते की गहराई दिखाता है.

वीडियो ने लोगों को अपने दादा-दादी की याद दिला दी

ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर इसलिए भी लोगों का दिल छू लेते हैं क्योंकि इनमें किसी बड़ी कहानी की जरूरत नहीं होती. वीडियो में कोई बड़ा ड्रामा नहीं है, बस एक दादा अपने पोते के दूर जाने से उदास हैं. अपने घर में दादा-दादी या बुजुर्गों के साथ बिताए पल बहुत से लोगों को याद आ जाते हैं. किसी को बाहर जाते समय मिली नसीहत याद आती है तो किसी को घर से दूर रहने पर परिवार की चिंता. इसी वजह से यह छोटा सा पल लोगों को भावुक कर रहा है.

यह भी पढ़ें : अंडे समझ सांप ने निगली गोल्फ बॉल, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान





Source link

Related posts

बुलंदशहर:दुकानदार को खींचकर लाया बाहर फिर की मारपीट, बचाने आए कर्मचारी को भी पीटा, आरोपी का वीडियो वायरल – Shopkeeper Dragged Out And Assaulted Employee Beaten Up While Trying To Intervene Video Of Accused Goes Viral

फैक्ट चेक: बुजुर्ग साधु को थप्पड़ मारने वाला ये पुलिसकर्मी मुस्लिम नहीं है – tamil nadu cop slaps sadhu policeman muslim viral video ntc amkr

रानू मंडल ने अपने फैंस के साथ किया डांस- वीडियो वायरल