प्यास बुझाने के लिए गाड़ी पर जमी बर्फ गिलास में डाली… आर्मी जवान का ये संघर्ष देख हर भारतीय कर रहा है सैल्यूट! – indian army soldiers life is difficult as one soldier melt ice to make water in viral video


Indian Army Life: आर्मी की नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं होती। ये आप जनता की जिम्मेदारी भी होती है। इस जिम्मेदारी को निभाना जवानों के लिए आसान बिल्कुल नहीं होता है। लेकिन जमीन से आसमान जितनी ऊंचाई पर पोस्टिंग इस कठिनाई को और बढ़ाती है। जहां पानी भी आसानी से नहीं मिलता है। एक वीडियो यही दिक्कत आप तक पहुंचा रहा है।

गाड़ी पर जमी बर्फ गिलास में डाली तब मिला पानी
आर्मी की नौकरी करने का सपना देखने वाले युवा, देश की रक्षा, बहादुरी और कुछ कर गुजरने का जज्बा साथ लेकर चलते हैं। मगर उन्हें इस काम से जुड़ी कठिनाइयों का अंदाजा शायद नहीं है। उन्हें नहीं पता है कि ये काम आसान नहीं है। इसमें कई मौके सर्वाइवल की कुर्बानी भी मांगेंगे। एक जवान ने यही कुछ दिखाने की कोशिश की है। उनके पास पीने का पानी ही नहीं था।

बड़ी दिक्कत आ गई है

Rowedy_0011 से शेयर किए गए वीडियो में आर्मी का जवान एक गाड़ी पर चढ़ता दिखता है। इस गाड़ी के टायरों के साथ पूरी बॉडी पर बर्फ जमी थी। वो इससे पैर बचाकर निकलते दिखते हैं। कहते हैं, बड़ी दिक्कत आ गई है।

बर्फ गिलास में डालकर

​ ​

वो कहते हैं ये गाड़ी मैं खुद चलाता हूं। ऐसी परिस्थिति आ गई है कि ये बर्फ मैं गिलास में डालूंगा। फिर इसका हम पानी बनाएंगे। क्योंकि यहां पानी कम मिलता है। बहुत बर्फ गिरती है तो कोई पानी देने नहीं आता है।

दो गिलास भरे लेकिन

​ ​

एक और वीडियो में वो दो गिलास बर्फ भरते दिखते हैं। कहते हैं ये दो गिलास बर्फ दो गिलास पानी नहीं है। जैस-जैसे बर्फ गलेगी, वैसे-वैसे इसमें बर्फ भरता जाऊंगा। फिर दो गिलास पानी बनेगा, इन दोनों में पूरे दिन गुजारा करना पड़ेगा।

हमारी रक्षा करने के लिए शुक्रिया

सैनिकों की ऐसी लाइफ देखने के बाद लोग उन्हें शुक्रिया कह रहे हैं। ढेरों लोग सैल्यूट लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि ये उनकी ड्रीम जॉब है वो इन कठिनाइयों का सामना करना चाहते हैं। कई यूजर ऐसी परिस्थितियों डटे रहने की तारीफ कर रहे हैं।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

दुमका: हथियार की अपील वाला पोस्ट वायरल, कौन है राहुल सिंह?

7.7 तीव्रता के भूकंप के दौरान बाइक चलाने पर क्या हुआ? पनामा से सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

55 सफाईकर्मी, 8 लाख का भुगतान फिर भी मरीज के परिजन के हाथ में पोंछा ! दमोह जिला अस्पताल का वीडियो वायरल | damoh district hospital patient relative mopping video viral