प्रोड्यूसर ही जब बन बैठा हीरो-डायरेक्टर-राइटर, सासू मां के साथ की फिल्म, रेटिंग 7.3 लेकिन दर्शकों के लिए तरसे सिनेमाघर


Last Updated:

Box Office News: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म चर्चा में है, जिसके पीछे काम करने वाले शख्स ने पर्दे के आगे और पीछे दोनों मोर्चे संभाले हैं. फिल्म में सास-बहू की जोड़ी भी देखने को मिली है. रिलीज से पहले कहानी और स्टारकास्ट को लेकर बज बना था. रेटिंग भी 7.3 तक पहुंची, लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. अब कमाई के आंकड़े मेकर्स की चिंता बढ़ा रहे हैं.

नई दिल्ली. फिल्म बनाने का सपना बहुत से कलाकार देखते हैं, लेकिन कोई एक साथ हीरो, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी उठा ले तो मामला दिलचस्प हो जाता है. ऊपर से फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और अपनी सासू मां को भी कैमरे के सामने ले आए. कहानी में दोस्ती है, जासूसी है, कॉमेडी है और देश बचाने का मिशन भी. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और कहानी सुना रहे हैं. बात कर रहे हैं हाल ही में रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ की.

IMDb पर फिल्म को 7.3/10 की रेटिंग मिली है, मगर सिनेमाघरों में इसकी ऑक्यूपेंसी लगातार कम बनी हुई है. फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन भी इसी तरफ इशारा कर रहा है. इस फिल्म से दर्शकों को ‘पॉजिटिव वाइब’ नहीं आ रहीं.

कुणाल खेमू की ‘वाइब 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन भारत में 1.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. दूसरे दिन कमाई बढ़कर 2.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन3 करोड़ रुपये पहुंची. लेकिन इसके बाद कमाई में गिरावट देखने को मिली. चौथे दिन कलेक्शन गिरकर 90 लाख रुपये , पांचवें दिन 1.10 करोड़ रुपये , छठे दिन 1 करोड़ रुपये कमाए और सातवें दिन कमाई घटकर 80 लाख रुपये हो गई. फोटो साभार-@kunalkemmu/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, आठवें दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये कमाए. अब तक ‘वाइब’ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 14.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म ने विदेशों में भी 2.05 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 16.42 करोड़ रुपये हो गया है. 

2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में एक्शन, एडवेंचर, कॉमेडी और थ्रिलर के मेल के तौर पर पेश किया गया है. फिल्म की कहानी दो दोस्तों हार्दिक और बग्स के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में मोड़ तब आता है जब हार्दिक की मुलाकात करीना नाम की लड़की से होती है और वह अनजाने में एक राष्ट्रीय सुरक्षा जांच के घेरे में आ जाता है. जल्द ही वह और उसका दोस्त बग्स एक सीक्रेट एजेंट ‘मैडम एच’ (प्रीति जिंटा) द्वारा संचालित एक जटिल जासूसी मिशन में फंस जाते हैं. बड़ी-बड़ी मुसीबतों और हंसी-मजाक के बीच, ये दोनों बेवकूफ दोस्त खुद को बचाते हुए अपना मिशन पूरा करने की कोशिश करते हैं. फोटो साभार-@kunalkemmu/Instagram

‘मडगांव एक्सप्रेस’ के जरिए सफल डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद, कुणाल खेमू ने ‘वाइब’ के साथ एक नया प्रयोग किया. इस फिल्म में वह न केवल लीड हीरो के रूप में पर्दे पर चमके, बल्कि स्क्रीनप्ले लेखन, निर्देशन और प्रोडक्शन की कमान भी संभाली. फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जैसे कलाकारों की मजबूत स्टारकास्ट मौजूद है. कुणाल खेमू की सासू मां शर्मिला टैगोर भी फिल्म में हैं. ये पहली बार हैं जब सास और दामाद की ये जोड़ी दोनों फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. फाइल फोटो.

कुणाल खेमू ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सोहा अली खान ने उन्हें बताया था कि उनकी अम्मा यानी शर्मिला टैगोर फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से काफी प्रभावित थीं और उनकी इस नई फिल्म में एक मजेदार कैमियो करना चाहती थीं. जब कुणाल ने उन्हें रोल की बारीकियां बताईं तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दिया.कुणाल खेमू के लिए यह पहला मौका था जब उन्होंने अपनी सासू मां को पर्दे पर डायरेक्ट किया और उन्हें ‘एक्शन’ और ‘कट’ बोलने का एक्सपीरियंस हासिल किया. फोटो साभार-@kunalkemmu/Instagram

अच्छी रेटिंग, अच्छे कंटेंट और दमदार कॉमेडी के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की ठंडी प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि इन दिनों थिएटर्स में दर्शकों को खींचना कितना चुनौतीपूर्ण हो गया है. हालांकि, फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद इसे बेहतर डिजिटल व्यूअरशिप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. फोटो साभार-@kunalkemmu/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस:कैसी रही ‘द वन’ की शुरुआत? ‘हनुमान अंश’ के आगे ‘महाकाव्य श्री रामायण’ की हालत खराब, जानें कलेक्शन – Vvaan Hanuman Ansh The Paradise Mirzapur The Movie Mahakavya Shri Ramayan Katha Avengers Endgame box Office

शुक्रवार को Hanuman Ansh ने बॉक्स ऑफिस पर चलाई ‘गदा’, 50वें दिन The Vvaan को दिखाई अपनी पावर; हुई तगड़ी कमाई

सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ ने की अच्छी शुरुआत, साल 2026 की 33 फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े