प्लीज वापस कर दे… दीदी का फोन छीनकर भागा बंदर, रोने लगी लड़की


बंदरों की शरारत के किस्से तो आपने खूब देखें होंगे, लेकिन इस बार बंदर ने ऐसा कांड कर दिया कि लड़की की हालत ही खराब हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ऐसा नजारा देखने को मिलता है जिसे देखकर पहले तो लोग हैरान रह जाते है और फिर अपनी हंसी नहीं रोक पाते है.  वीडियो में एक बंदर एक लड़की का फोन उठा ले जाता है. वह लड़की उसके पीछे दोड़ती है लेकिन बंदर भी कहां मानने वाला था जनाब. वीडियो का यह पूरा नजारा देखकर लोग भी हंसने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

बंदर ने झट से छीन लिया फोन

वीडियो में शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, एक लड़की अपनी वीडियो रिकॉर्ड करती दिखती है. लेकिन तभी बंदर लड़की के पास पहुंचता है और मौका मिलते ही उसका फोन ले कर भाग जाता है. इसके बाद शुरू होती है फोन वापस लेने की भागदौड़. लड़की बंदर के पीछे जाती है, लेकिन बंदर भी पूरे मूड में नजर आता है. वह फोन लेकर आराम से आगे बढ़ता रहता है और लड़की उसे पकड़ने की कोशिश करती और प्लीज प्लीज मेरा फोन देदो कहती दिखाई देती है. लेकिन बंदर का पूरा ध्यान फोन पर ही है. वह फोन को ऐसे पकड़े रहता है जैसे उसे कोई बहुत कीमती चीज मिल गई हो. लड़की जितना उसे वापस लेने की कोशिश करती है, बंदर उतना ही अपनी शरारत में आगे बढ़ता नजर आता है.

यह भी पढ़ें : दीदी को काटा डांस का सुलेमानी कीड़ा, रेलवे स्टेशन पर मचाया तांडव

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इस मजेदार घटना पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि फोन वापस कर दे भाई, लड़की रो रही है. वहीं दूसरे यूजर ने बंदर की शरारत पर मजे लेते हुए कहा कि बंदर को भी आज नया खिलौना मिल गया. एक अन्य यूजर ने लिखा कि फोन लेने के लिए इतना पीछा तो कोई इंसान भी नहीं करता, जितना ये बंदर करवा रहा है. कुछ लोगों ने लड़की की हालत देखकर सहानुभूति जताई यूजर ने लिखा लड़की का फोन चला गया. तो कई यूजर्स बंदर की चालाकी देखकर हंसते नजर आए. कमेंट सेक्शन में किसी को लड़की की चिंता हुई तो किसी ने बंदर की इस हरकत को लेकर मजेदार बातें लिखीं.

 बंदर की शरारत ने लूट ली पूरी महफिल 

वीडियो में दिख रहा यह पूरा नजारा कुछ ही सेकेंड में इतना मजेदार हो जाता है कि देखने वाला इसे पूरा देखे बिना रह नहीं पाता. एक तरफ लड़की अपने फोन के लिए परेशान है, वहीं दूसरी तरफ बंदर बिना किसी टेंशन के फोन लेकर घूमता नजर आता है. बंदर की यह शरारत और लड़की का फोन वापस लेने के लिए उसके पीछे भागना वीडियो को और मजेदार बना देता है. सोशल मीडिया पर ऐसे ही अचानक हुए मजेदार किस्से लोगों का ध्यान खींचते हैं और यह वीडियो भी उसी वजह से चर्चा में है.

यह भी पढ़ें : चेन लूटने गए बदमाशों का पब्लिक ने भरा भूत- वीडियो देख छूट जाएगी हंसी





Source link

Related posts

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 30 छात्राओं को वायरल फीवर, अस्पताल में भर्ती

जगराओं में नशे की हालत में घूमते दो युवकों के वीडियो वायरल – Videos Of Two Youths Roaming Around In An Intoxicated State In Jagraon Go Viral.

moving train viral video | man hanging from moving train | चलती ट्रेन, गेट पर लटकता शख्स… नीचे घिसटता रहा पैर, आगे जो हुआ देखकर रह जाएंगे हैरान