‘प्लीज… हम इसकी बेस्ट फ्रेंड हैं’, जमुई में हाथ जोड़कर मिन्नतें करती रही छात्रा, दोस्त को पीटते रहे दरिंदे


डिजिटल डेस्क, जमुई। बिहार के जमुई में स्कूली छात्रा और छात्र के साथ हुई छेड़खानी और बदसलूकी की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। अब इस घटना का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें छात्रा मनचलों की आगे हाथ जोड़कर मिन्नतें करते नजर रही हैं।

वहीं आरोपियों पर छात्रा की रिक्वेस्ट का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह साथी छात्र की पिटाई करते नजर रहे हैं। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि छात्रा उनसे कहती है कि प्लीज आखिरी बार छोड़ दीजिए। हम इसकी बेस्ट फ्रेंड हैं।

मनचलों की भीड़ शादी के लिए भी कहती है, लेकिन लड़की कहती है कि बेस्ट फ्रेंड का मतलब शादी नहीं होता है। वह लगातार हाथ जोड़कर छोड़ देने के लिए कहती है, लेकिन आरोपी पिटाई करते रहते हैं।

इस बीच छात्र बताता है कि वह स्कूल में एक साथ पढ़ते हैं और घर में भी सबको पता है। इतने में आरोपी उसको मारने लगते हैं और घर में फोन लगाने के लिए कहते हैं। इस दौरान छात्र की पिटाई जारी रहती है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, 19 सितंबर की शाम नाबालिग स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में उद्दंडियों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ अश्लीलता और अभद्रता की।

आरोपितों ने दोनों बच्चों के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि नाबालिग छात्रा के साथ ‘बैड टच’ कर उसकी गरिमा को तार-तार कर दिया।

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में गुस्सा है और प्रशासन भी कार्रवाई में जुट गया है। इस मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। शाम तक सभी के पकड़े जाने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Related posts

Jamui Harassment Case | Minor Girl Harassment Video Viral Police Probe

जमुई में नाबालिग लड़की से सरेआम बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन

मुंबई में पुल के नीचे गिरने से पहले BMW ने एक कपल को मारी थी टक्कर, वीडियो वायरल