फिर नजर आए बागपत चाट युद्ध वाले ‘आइंस्टीन चाचा’! यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन


क्या आपको यूपी के बागपत की फेमस लड़ाई वाले ‘आइंस्टीन चाचा’ याद हैं? वायरल होने के लंबे समय बाद, हरेंद्र सिंह एक बार फिर से सामने आए हैं और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें हाथों-हाथ लिया है। जान लें कि 2021 में बागपत में हुई एक जबरदस्त जंग का वीडियो वायरल होने के बाद वे इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे।

चमकीले रंग नारंगी बाल हैं ‘आइंस्टीन चाचा’ की पहचान

गौरतलब है कि हरेंद्र सिंह और उनके चमकीले नारंगी बाल इंटरनेट पर उनकी सबसे खास पहचान बन गए थे। इंटरनेट यूजर्स ने हरेंद्र मलिक के लुक की तुलना अल्बर्ट आइंस्टीन से की थी, जिसके बाद उन्हें ‘आइंस्टीन चाचा’ का निकनेम मिला हुआ है। इसके बाद से वे एक पसंदीदा मीम कैरेक्टर बने हुए हैं। अब, कई वर्षों बाद, एक नए वीडियो ने हरेंद्र सिंह को फिर से चर्चा में ला दिया है।

‘आइंस्टीन चाचा’ नए वायरल वीडियो में नजर आए

गौरतलब है कि हाल ही में सामने आए वीडियो में हरेंद्र सिंह एक दफ्तर में कई लोगों के पीछे लाइन में शांति से खड़े हुए दिखाई दिए। आखिर में अपनी बारी का इंतजार करते हुए वह काउंटर पर जाते हैं और किसी चीज के बारे में पूछते हुए दिखते हैं। इस वीडियो में वह उस आपाधापी से बिल्कुल अलग दिखते हैं, जिसके कारण वह ऑनलाइन मशहूर हुए थे।

अल्बर्ट आइंस्टीन धरती पर वापस आ गए

X पर साझा किए गए इस नए वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया कि, ‘दोस्तों, अल्बर्ट आइंस्टीन धरती पर वापस आ गए हैं।’ उधर, इंटरनेट पर उनके सादे रूप-रंग को देखकर ही ‘आइंस्टीन चाचा’ की चर्चा दोबारा शुरू हो गई। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए लिखा कि उनके लिए खास निर्देश- शांत रहें। एक अन्य यूजर ने लिखा कि उनका हेयरस्टाइल इतना अजीब है कि आइंस्टीन भी उनसे ट्रिम करवाने के लिए कह देते। इस वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा कि मेहंदी लगाने वाले को बोला था हल्का सा कलर चढ़ाना, उसने बालों पर सनसेट ही उतार दिया।

बागपत का चाट युद्ध क्या है?

2021 में हरेंद्र सिंह तब चर्चा में आए थे जब बागपत से चाट युद्ध का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में बागपत में दो विरोधी चाट स्टॉल के दुकानदारों के बीच भयंकर मारपीट हुई थी। बताया जाता है कि ये दोनों गुट एक-दूसरे से ग्राहकों के लिए लड़ रहे थे। इस लड़ाई के दौरान, कुछ लोगों के हाथों में लोहे की रॉड और लाठियां थीं। तब हरेंद्र सिंह भी विरोधी गुट के लोगों की पिटाई करते हुए नजर आए थे। बागपत में इसी साल केले को लेकर भी जंग हो चुकी है। तब बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले थे।

ये भी पढ़ें- VIDEO: बागपत में ‘हेलमेट युद्ध’! ब्लिंकिट की जरकिन पहने युवक ने पीट-पीटकर कर दिया लाल, बीच सड़क पर हुआ तमाशा





Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News