फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने दिवाली की बधाई दी


नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के प्रदर्शन से पहले भारत में अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

मार्वल स्टूडियोज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भारतीय प्रशंसकों के लिए इन दोनों अभिनेताओं का वीडियो संदेश साझा किया और यह भी बताया कि बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत में वैश्विक तौर पर प्रदर्शन से एक दिन पहले 17 दिसंबर को प्रदर्शित की जाएगी।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने छोटी क्लिप की शुरुआत में कहा, ‘‘ नमस्ते, इंडिया।’’

इवांस ने कहा, ‘‘दिवाली के बारे में हमें जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि यह एक अध्याय के खत्म होने और दूसरे अध्याय के शुरू होने का प्रतीक है।’’

डाउनी जूनियर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘‘इसके बारे में हम काफी कुछ जानते हैं, बस फर्क इतना है कि यहां (फिल्म में) अंधेरे से उजाले की ओर जाने के बजाय, शायद मामला उल्टी दिशा में जा रहा है।’’

इसके बाद इवांस ने भारतीय प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और कहा, ‘‘हम आपसे ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ में मिलेंगे।’’डाउनी जूनियर ने अपनी बात ‘बिल्कुल’ कहकर पूरी की।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश



Source link

Related posts

55 की उम्र में दुनिया का सेक्सी मर्द, डॉक्टर बनकर पर्दे पर ढाता है कहर

हॉलीवुड के मशहूर लेखक और एमी अवॉर्ड विजेता केविन ब्लेयर का कार हादसे में निधन

हॉलीवुड में बजा ‘रामायण’ का बिगुल, विदेशी फैंस से लेकर ब्लॉगर्स तक…LA में दिखा ग्लोबल क्रेज