फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी चढ़ाकर निकली महिला, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ लिया माथा – Woman Rides Scooty On Foot Overbridge Video Viral News In Hindi


फुट ओवरब्रिज पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया होता है, ताकि वे सड़क पर चल रहे ट्रैफिक से बचते हुए सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में एक स्कूटी सवार महिला फुट ओवरब्रिज पर ही स्कूटी दौड़ाती नजर आई। 

शराब की दुकान में घुसा बंदर, फिर जो हुआ उसे देख छूट जाएगी हंसी, लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूटी पर सवार होकर फुट ओवरब्रिज के पास पहुंचती है। इसके बाद वह स्कूटी को उसी रास्ते की ओर मोड़ देती है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर पैदल यात्री सड़क पार करने के लिए करते हैं। हैरानी की बात यह है कि महिला स्कूटी समेत फुट ओवरब्रिज पर चढ़ जाती है। इसके बाद महिला बिना रुके स्कूटी चलाते हुए फुट ओवरब्रिज को पार करती नजर आती है।

 

फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी दौड़ाती महिला के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- मैडम को RTO ने एक स्पेशल लाइसेंस दिया है। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। कैमरे में कैद हुआ यह नजारा लोगों को इसलिए भी हैरान कर रहा है, क्योंकि फुट ओवरब्रिज पर स्कूटी ले जाना आम बात नहीं है।





वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में भी एक सवाल उठ रहा है- आखिर दीदी इतनी ऊंचाई तक स्कूटी लेकर पहुंचीं कैसे? वहीं लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- फुट ओवरब्रिज का नया इस्तेमाल। दूसरे शख्स ने लिखा- जहां रास्ता दिखे, वहीं स्कूटी चला दो।





वायरल वीडियो: पहली बार जयपुर मेट्रो में बैठी रूसी महिला, अनुभव शेयर कर कही ऐसी बात





महिला रैपिडो राइडर को दोगुना किराया देता शख्स, फिर जो हुआ छू लेगा आपका दिल, देखें वीडियो



Source link

Related posts

जोक्स हिंदी:गर्लफ्रेंड ने तारीफ करने पर भी कर दी बॉयफ्रेंड की कुटाई, पढ़िए वायरल चुटकुले – Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Majedar Chutkule Viral In Hindi

88 करोड़ के फ्लाईओवर में बनी सुरंग, अंदर जाने से रोकने के लिए राहगीर ने टांगी लाल शर्ट, VIDEO वायरल – lakhimpur kheri 88 crore flyover tunnel like pothole video viral lclar

HM suspended in case of viral video of dance in smart class