सोशल मीडिया पर केवल फनी और टैलेंट वाली चीजें ही वायरल नहीं होती. बल्कि कभी-कभी कुछ ऐसी समस्याएं भी वायरल हो जाती है, जो कि बेहद आम होती हैं. लेकिन अक्सर उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक शख्स सड़क पर वाहन रोककर टोल के नाम पर पैसे मांगता नजर आया. लेकिन शायद उसे अंदाजा नहीं था कि सामने वाला ड्राइवर भी इतनी आसानी से पैसे निकालने वालों में से नहीं है.
वीडियो की शुरुआत में ट्रक जैसे वाहन में बैठा एक शख्स नजर आता है. बाहर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई देता है, जो वाहन चालक से बातचीत करता है. उसके हाव-भाव देखकर लगता है कि वह किसी तरह का टोल या शुल्क मांग रहा है. वीडियो पर लगे टेक्स्ट और पोस्ट कैप्शन में दावा किया गया है कि शख्स बिना किसी अधिकार के टोल मनी मांग रहा था. ऐसे में ट्रक ड्राइवर ने जिस अंदाज में उसका जवाब दिया, वह लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
ड्राइवर ने जड़ दिए थप्पड़
वीडियो देख ऐसा लगता है कि टोल मनी मांगने पर ड्राइवर उस व्यक्ति को पैसे दे देगा. वीडियो की शुरुआत सामान्य बातचीत से ही शुरु होती है. पहले तो ड्राइवर शख्स को पैसे देने से मना कर देता है और ट्रक बढ़ाने के लिए बोल देता है. लेकिन जब शख्स ड्राइवर के पीछे पड़ जाता है और ट्रक पर चढ़ जाता है, तब ड्राइवर उसे सीन-चार जोरदार थप्पड़ मार देता है.
Aura of the Truck Driver 🔥🔥 Aur lelo Unauthorised Toll A suspected fake toll collector tried to collect money truck drivers, but got the ultimate treatment. https://t.co/FzGDO1lrVL
— Amit Singh (@RockstarAmit) October 15, 2026
यह भी पढ़ें: कनॉट प्लेस में 5 घंटे हाथ में तिरंगा लिए खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल
यह एक आम समस्या है
कई लोग कमेंट्स में दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि बांगलादेश का है. हालांकि यह समस्या हर जगह आम है, जिसका सबसे ज्यादा नुसकान ट्रक ड्राइवर को उठाना पड़ता है. कई रास्तों पर लोग बिना अधिकार के ऐसे टोल मनी मांगते दिखाई देते हैं. वहीं पैसे न देने पर वह ड्राइवर को परेशान भी करते हैं. वीडियो में जिस तरह ड्राइवर ने शख्स को थप्पड़ जड़े हैं, उसे देख लोग ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं.
मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स
इस वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि यह समस्या हर स्टेट बॉर्डर पर देखने को मिलती है, इसके लिए जरूर कुछ होना चाहिए. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि आपने उसके साथ बिलकुल सही किया है, ये लोग केवल आसान तरीके से पैसे कमाना जानते हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि फेक टोल कलेक्शन एक बेहद सिरियस मामला, जिसके लिए कुछ कदम उठाना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: तेरे इश्क में नाचेंगे…काला चश्मा और सिर पर जाम, हसीना ने डांस से लूटी महफिल