फोटो-वीडियो वायरल कर महिला को धमकी,तीन पर केस, National Hindi News


गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बेटी की फोटो और वीडियो को अश्लील तरीके से एडिट कर वायरल करने और अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल कर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसके व्हाट्सएप पर अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आ रही हैं। आरोप है कि कॉल करने वाले लोग गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

महिला के मुताबिक, इसी दौरान उसकी बेटी की फोटो और वीडियो को अश्लील तरीके से एडिट किया गया और उसे इंस्टाग्राम की अलग-अलग आईडी से वायरल किया जाने लगा। फोटो और वीडियो वायरल किए जाने की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दीनानाथ निवासी भंडारो, थाना चिलुआताल, सोहन निवासी औराही, थाना कप्तानगंज, जिला कुशीनगर और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

Patna NEET Aspirant Slaps Police Officer

Hajipur Surha Health Center Closed

कैप्टन स्मित ही नहीं इजरायल वाले हनुमान चालीसा के भी हुए मुरीद, देखिए वायरल वीडियो | Israeli singer performed Hanuman Chalisa offered prayers for Captain Smit Machchhar Flydubai India pilot Viral Video