बच्चा रोया तो मां ने बजाई हनुमान चालीसा, 2 मिनट में सो गया! चीनी महिला का वीडियो वायरल – chinese woman hanuman chalisa for baby sleeping viral video rttw


छोटे बच्चे को संभालना आसान काम नहीं होता. खासकर जब बच्चा रोने लगे और समझ न आए कि उसे आखिर चाहिए क्या. ऐसे में माता-पिता उसे शांत कराने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कोई लोरी सुनाता है, कोई गोद में लेकर टहलता है तो कोई स्लो म्यूजिक चलाता है. लेकिन अमेरिका में रहने वाली एक चीनी मूल की महिला ने अपने बच्चे को शांत कराने के लिए जो तरीका अपनाया, उसने सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

महिला ने बताया कि जब उसका 4 महीने का बच्चा रोता है, तो वह हनुमान चालीसा चला देती है. उसके मुताबिक, इसे सुनने के बाद बच्चा कुछ ही सेकंड में शांत होने लगता है और करीब दो मिनट में सो जाता है. महिला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बच्चे की दिनचर्या से जुड़ी कई बातें भी शेयर की हैं.

भारतीय दोस्तों से सुनी थी हनुमान चालीसा
इस कहानी में सबसे दिलचस्प बात यह है कि महिला भारतीय नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा जेन हो चीनी मूल की हैं और अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें हनुमान चालीसा के बारे में भारतीय दोस्तों से पता चला था. उन्होंने इसे पहली बार ‘बर्निंग मैन’ कार्यक्रम के दौरान सुना था. सारा को इसकी धुन और आवाज काफी शांत लगी, जिसके बाद उन्होंने इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी शामिल कर लिया.

बच्चा रोता है तो यही तरीका अपनाती हैं
सारा ने अपने बच्चे की रूटीन शेयर करते हुए बताया कि जब उनका बेटा रोने लगता है, तब वह हनुमान चालीसा बजाती हैं. उनके अनुभव के मुताबिक, इसे सुनने के कुछ सेकंड के अंदर बच्चा शांत हो जाता है और करीब दो मिनट में उसकी आंख लग जाती है. हालांकि यह सारा का निजी अनुभव है. इसे बच्चों को सुलाने का कोई वैज्ञानिक या मेडिकल तरीका नहीं बताया गया है. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसी अनुभव को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी हैं.

बच्चे की रूटीन में सिर्फ हनुमान चालीसा ही नहीं
सारा ने अपने पोस्ट में बच्चे के रूटीन से जुड़ी दूसरी चीजों का भी जिक्र किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, वह हनुमान चालीसा के अलावा ब्रह्मा की लोरी भी सुनाती हैं. वह बच्चे को बाहर प्राकृतिक माहौल में समय देने जैसी चीजों को भी अपनी रूटीन का हिस्सा बताती हैं. सारा का कहना है कि बच्चे के रोने पर उसे लगातार रोने देने के बजाय उसे शांत करने के तरीके तलाशने चाहिए. इसी सोच के साथ वह अपने बच्चे को अलग-अलग चीजों के जरिए आराम देने की कोशिश करती हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
सारा की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान इस अनोखी रूटीन पर गया. कुछ लोगों ने बच्चे को बेहद प्यारा बताया तो कुछ ने कहा कि धीमा संगीत या शांत आवाज सुनने से बच्चे कई बार खुद ही रिलैक्स महसूस कर सकते हैं. इस वीडियो और पोस्ट की खास बात यही है कि एक चीनी मूल की महिला, जो अमेरिका में रहती हैं, अपने बच्चे की रूटीन में भारत से जुड़ी एक प्रसिद्ध धार्मिक रचना को शामिल करती हैं. यही बात सोशल मीडिया पर लोगों को सबसे ज्यादा दिलचस्प लग रही है. हालांकि हनुमान चालीसा सुनने के बाद बच्चे के शांत होने की बात महिला का अपना अनुभव है. इसे हर बच्चे पर लागू होने वाला कोई तय नियम नहीं माना जा सकता.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

‘बेटा स्कूल नहीं जाते हो…?’ कचरा बीनते बच्चे को देख DM ने रोकी गाड़ी, अफसरों से कहा- एडमिशन कराओ, वीडियो वायरल – purnia dm stops car child picking garbage school admission 19 second video lcla

मूसलाधार बारिश में कुत्तों को पनाह दे रहा था हाथी, वीडियो वायरल

‘ससुर से घूंघट कर लूंगी’ गाने पर बहू ने लगाए जोरदार ठुमके, सामने खड़े ससुर जी का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें..