बच्चे के रोने पर हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला, सिर्फ दो मिनट में सो जाता है! वीडियो हुआ वायरल – Chinese Woman Hanuman Chalisa For Baby Sleeping Viral Video


छोटे बच्चे को संभालना मुश्किल काम होता है। अगर बच्चा रोने लगता है, लोगों को समझ नहीं आता है आखिर बच्चे को क्या चाहिए। ऐसे में बच्चों को चुप कराने के लिए माता-पिता अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कोई लोरी सुनाता है, तो कोई उसे गोद में लेकर टहलता है। कभी-कभी लोग धीमी आवाज में म्यूजिक चला देते हैं। लेकिन अमेरिका में रह रही है कि एक चीनी मूल की महिला ने बच्चे को शांत कराने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

महिला ने सोशल मीडिया पर बताया है कि जब भी उसका बच्चा रोता है, तो वह हनुमान चालीसा चला देती है। उसका कहना है कि इसे सुनने के बाद 4 महीने का बच्चा करीब दो मिनट में सो जाता है। महिला ने सोशल मीडिया पर बच्चे की दिनचर्या के बारे में बताया है। 

भारतीय दोस्तों से हनुमान चालीसा सुनी थी

सबसे बड़ी बात यह है कि महिला भारत की नहीं, बल्कि चीन की है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सारा जेन हो चीनी मूल की हैं और अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हनुमान चालीसा के बारे में भारतीय दोस्तों ने बताया था। उन्होंने इसे पहली बार बर्निंग मैन कार्यक्रम के दौरान सुना था। सारा को इसकी धुन और आवाज काफी शांत लगी। इसके बाद उन्होंने इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में भी शामिल कर लिया।

View this post on Instagram

क्यों यहां पर हो रही हत्या? लोगों के सिर काटकर ले जा रहे हत्यारे, बेहद खौफनाक है वजह

सारा ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे की रूटीन शेयर की है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा रोने लगता है, तब वह हनुमान चालीसा बजा देती हैं। उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया है कि इसे सुनने के कुछ सेकेंड के अंदर बच्चा शांत हो जाता है और करीब दो मिनट में उसकी आंख लग जाती है। हालांकि, यह सारा का अपना निजी अनुभव है। हालांकि, इसे बच्चों को सुलाने का मेडिकल या वैज्ञानिक तरीका नहीं बताया गया है। 

ऋषिकेश: बंजी जंपिंग से पहले शख्स की डर के मारे हालत खराब, वीडियो देख हंस पड़े लोग

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने-अपने अनुभव शेयर किए हैं। सारा ने अपने पोस्ट में बच्चे के रूटीन से अन्य चीजों के बारे में भी बताया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हनुमान चालीसा के अलावा ब्रह्मा की लोरी भी सुनाती हैं। महिला की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 





Source link

Related posts

सतना:स्कूल से किताब-कॉपियां ई-रिक्शा में लोड करने का वीडियो वायरल, प्रभारी प्राचार्य को नोटिस; वीडियो – Theft Of Books At An Educational Institution: Government Textbooks And Notebooks Sold As Scrap

Rise and Fall 2 Tej Pratap Yadav: ‘राइज एंड फॉल 2’ के सेट पर बवाल, तेज प्रताप की गोद में बैठकर डांस करती नजर आईं पंजाबी एट्रटेस, देखें वायरल प्रोमो – rise and fall 2 tej pratap yadav sara gurpal lap dance viral promo swara bhasker reaction ams

‘अरे धाकड़…’ पोते की आवाज सुनते ही खाट से उठ बैठे दादा, दोनों का प्यार देख पसीज जाएगा आपका दिल!