बहराइच में रात के अंधेरे में सड़क पर चहलकदमी करते दिखे बाघिन के दो शावक, वीडियो वायरल


संवाद सूत्र, बहराइच। बाइक से घर जा रहे युवकों को बिछिया मार्ग पर मंगलवार रात को सड़क पर दो शावक चहलकदमी करते दिखे। शावकों को देख युवक ने बाइक रोक दी।

कुछ देर बाद चहलकदमी करने के बाद शावक जंगल में चले गए। शावकों के चहलकदमी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।

सुजौली कैलाशपुरी बाजार निवासी जुनैद खान अपने साथी बलवंत यादव के साथ मंगलवार रात नौ बजे बाइक से मिहींपुरवा से घर जा रहे थे। गिरजापुरी-बिछिया मार्ग पर पहुंचने पर बाइक से 100 मीटर की दूरी पर बाघिन के दो शावक सड़क पर आ गए।

इसी दौरान सामने से एक चार पहिया वाहन आता दिखाई दिया। युवक के मुताबिक वाहन चालक ने डिपर देकर हमें रुकने का इशारा किया। हमने इशारा समझते हुए अपनी बाइक रोक दी। प्रकाश के बीच कुछ देर तक शावक सड़क पर चहलकदमी करते रहे। इसके बाद सुरक्षित जंगल में चले गए।



Source link

Related posts

Supaul ICDS Office Controversy | Viral Video DM Probe Investigation

‘मैं भारत से प्यार करती हूं’, आपत्तिजनक वीडियो पर एक्शन के बाद इजरायली टूरिस्ट ने किया राजस्थान पुलिस का शुक्रिया

बेंगलुरु: राइड कैंसिल होने और किराए के विवाद में ऑटो ड्राइवर और महिलाओं के बीच सड़क पर मारपीट, VIDEO वायरल – bengaluru auto driver brawl two women ride cancellation fare dispute video viral lclar