डिजिटल डेस्क, ढाका। बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की लंदन जा रही उड़ान में 16 सितंबर को तीन यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यात्री एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते दिख रहे हैं।
झगड़े के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। इससे फ्लाइट में मौजूद बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों में डर और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ते देख केबिन क्रू और अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप कर तीनों को अलग किया।
एयरलाइंस के अनुसार, बाद में तीनों यात्रियों ने आपस में मामला सुलझा लिया। इसलिए किसी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी।