बाथरूम से सीधे मेट्रो में एंट्री, तौलिया लपेटे दीदी का वीडियो वायरल, आसपास बैठी महिलाओं के चेहरे देखने लायक


Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाथरोब पहनकर और सिर पर तौलिया बांधकर मेट्रो में बैठी नजर आती है. सफर के दौरान वह आंखों के नीचे पैच लगाकर स्किन केयर करती दिखती है. आसपास बैठी महिलाओं के रिएक्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. आप भी देखें.

Viral Video : मेट्रो में सफर के दौरान आपने लोगों को फोन चलाते, गाने सुनते या किताब पढ़ते तो जरूर देखा होगा. लेकिन अगर कोई यात्री बाथरोब पहनकर मेट्रो में बैठ जाए और वहीं बैठकर स्किन केयर करने लगे, तो आसपास के लोगों का ध्यान जाना लाजिमी है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक लड़की बाथरोब और सिर पर तौलिया बांधे मेट्रो में बैठी दिखाई देती है. इसके बाद वह सफर के दौरान ही अपने चेहरे की देखभाल करती नजर आती है.

बाथरोब पहनकर मेट्रो में बैठी लड़की

वायरल वीडियो में लड़की सफेद चप्पल, बाथरोब और सिर पर तौलिया बांधे आराम से सीट पर बैठी दिखाई देती है. उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह किसी स्पा या होटल के कमरे में बैठी हो. लेकिन उसके आसपास मेट्रो में सफर कर रहे दूसरे यात्री नजर आते हैं. लड़की कभी अपना फोन देखती है, तो कभी चेहरे पर स्किन केयर प्रोडक्ट लगाती दिखाई देती है. इसी दौरान वह आंखों के नीचे अंडर-आई पैच भी लगाती है. उसका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है.

मुंबई मेट्रो का बताया जा रहा वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए कुछ लोगों ने इसे दिल्ली मेट्रो से जोड़ दिया. हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाली स्टेशन स्क्रीन पर ‘Motilal Oswal Malad West’ लिखा नजर आता है. इसी आधार पर इसे मुंबई मेट्रो की येलो लाइन का वीडियो बताया जा रहा है.

ऐसे में वीडियो को दिल्ली मेट्रो का बताकर शेयर करने से पहले उसके संदर्भ को समझना जरूरी है. हालांकि लोग भी कमेंट में इस मेट्रों को मुंबई का बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर किसी शहर या जगह से जुड़े वीडियो को गलत कैप्शन के साथ भी पोस्ट कर दिया जाता है.  यह खबर भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध वायरल जानकारी पर आधारित है. न्यूज18 इस वीडियो से जुड़े दावों की पुष्टि नहीं करता है.



Source link

Related posts

Bollywood Song पर लड़कियों ने किया डांस, देख पब्लिक हुई फिदा, वायरल वीडियो..

वायरल वीडियो:तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, हवा में उछली युवती, बंपर पकड़कर बचाई जान – Maharashtra Road Accident Woman Grabs Moving Truck Bumper To Save Her Life

शिवाजी पार्क से लेकर उज्जैन तक: जानिए 3 वायरल दावों का सच