बिग बॉस में काजी को गालियां, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग! कौन हैं रीति तिवारी, कहां से की है पढ़ाई? – riti tiwari bigg boss 20 music politics debate education ngix


मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इस समय ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं और अपने बेबाक अंदाज की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं लेकिन उनकी भाषा और अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ  हुई उनकी बहस ने सोशल मीडिया को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है. इसके बाद से ही लोगों की दिलचस्पी अब केवल उनके गेम तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि उनकी पढ़ाई, करियर और निजी जिंदगी को लेकर भी बढ़ी है. रीति तिवारी मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं.   

इस स्कूल से पूरी की पढ़ाई 

बता दें कि रीति तिवारी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पूरी की है. हालांकि, उनकी कॉलेज की पढ़ाई और किसी विशेष डिग्री को लेकर सार्वजनिक रूप से पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है. पढ़ाई के दौरान ही उनकी दिलचस्पी संगीत में बढ़ी और पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने इसी फील्ड में करियर बनाने की सोची.  

पढ़ाई के बाद संगीत में करियर 

इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए रीति ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग ली है और गिटार भी सीखा है. आगे चलकर उन्होंने इसी रुचि को अपने करियर का हिस्सा बनाया और सिंगिंग, सॉन्ग राइटिंग व कंपोजिंग में काम किया. उन्हें सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर जाना जाता है. गाने गाने के साथ उन्हें लिखने और कंपोज करने का काम भी करती हैं.

बिजनेस भी करती हैं रीति 

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बिजनेस के क्षेत्र में भी अपना पैर जमाया है. रीति स्पोर्ट्स ब्रांड की डायरेक्टर और एक जूलरी फर्म जूनी कंपनी की को-फाउंडर भी हैं.   

राजनीति में भी रख चुकी हैं कदम 

लेकिन साल 2024 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा. 6 मई 2024 को वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई थीं. उस समय उनकी उम्र 22 साल बताई गई थी. उन्होंने कहा था कि वह समाज सेवा करना चाहती हैं, इसलिए राजनीति में आई हैं.  

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: मनीष गोयल के समर्थन में उतरीं पत्नी पूनम नरूला, Qazi Touqeer की लगाई क्लास | bigg boss 20: manish goel’s wife poonam blast on qazi touqeer for disrespecting her husband

Bigg Boss 20: गुल्लू-Love की हरकत पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा, गेम में बेटी तारा का नाम सुन बौखलाईं Mahhi – bigg boss 20 highlights: Love Gill and Gullu got scolded.

Bigg Boss 20 Update: लव गिल से भिड़े काजी तौकीर तो पिघली स्काउट से पुरानी नाराजगी, फिर शुरू हुई दोस्ती