बिग बॉस 20:किस बात पर मायूस हुईं ईशा रिखी? क्यों फूट-फूटकर रोए डीएसए? शो में आए नए ट्विस्ट – Bigg Boss 20 New Episode Yung Dsa Crying Isha Rikhi Become Sad New Promo Video Goes Viral


सार

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के कई नए प्रोमो जारी किए गए हैं। एक प्रोमो में डीएसए खूब रो रहे हैं। वहीं एक दूसरे प्रोमो में ईशा रिखी मायूस नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

 

बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 20’ खूब चर्चा में है। शो के कई प्रतिभागी अपने कारनामों से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी प्रतिभागी हैं जिन पर लोगों का ध्यान कम जा रहा है। इस बीच शो के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ नए प्रोमो जारी किए हैं। आइए जानते हैं इनमें क्या खास है?


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

किस बात पर मायूस हुईं ईशा?
शो के एक नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि ईशा रिखी स्काउट (तन्मय सिंह) से कहती हैं कि तुमने बोला कि अगर तुम्हारी आंख में कोई रंग डालेगा, तो मैं उसके मुंह पर थप्पड़ मारूंगा। यह बात गलत है। इसके बाद स्काउट कहते हैं कि अगर कोई मुझे मारेगा तो मैं लड़का या लड़की नहीं देखने वाला हूं। इस बात पर ईशा रिखी मायूस हो जाती हैं। वह घर में दूसरे प्रतिभागियों से कहती हैं कि किसी को थप्पड़ मारने वाली बात कहना बहुत अजीब है। रीति तिवारी स्काउट से कहती हैं कि मुझे लड़कों से बहुत दिक्कत है, पर आप सबके सामने यह नहीं बोल सकते हैं।


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

क्यों रोने लगे डीएसए
एक प्रोमों में देखा जा सकता है कि यंग डीएसए घर में अपने साथियों से अपना दर्द बांट रहे हैं। वह कहते हैं कि लोगों को मुझे अपना मानना चाहिए। अगर वह मुझे अपना नहीं मानते तो फिर वह मेरे लोग नहीं हैं। मुझे लगता है कि मैं हार गया हूं। वह रोते हुए कहते हैं कि लोग सामने से कहते हैं कि मुझसे प्यार करते हैं, पर पीछे से हमला करते हैं। इस दौरान साथी कंटेस्टेंट उन्हें सांत्वना देते हैं। 


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

प्रतिभागी के पास लाइफ खत्म करने की ताकत
शो का एक दूसरा प्रोमो जारी किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है किसी एक की लाइफ खत्म करने की ताकत प्रतिभागी के पास है। प्रोमो में
देखा जा सकता है कि सभी प्रतिभागी बैठे हैं। उनसे कहा जाता है कि आज चुनने वाला खेल खेला जाएगा। आप आगे तभी आएंगे, जब आप किसी की लाइफ छीनना चाहते हैं। इसके बाद इस गेम पर प्रतिभागी अपनी राय देते हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी: 200 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट और ब्लैंक चैक! अभिनेता ने बताया क्यों ठुकराए बड़े ऑफर


बिग बॉस 20
– फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

कहां देखें ‘बिग बॉस 20’?
  • शो के नए प्रोमो ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि अगला शो काफी दिलचस्प होगा। 
  • इस सीजन की थीम ‘द्वैत’ (तथास-टू) पर आधारित है।
  • शो में ‘एक्स्ट्रा जीवन दान’ का ट्विस्ट है, जिससे एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट को दोबारा खेलने का मौका मिल सकता है।
  • ‘बिग बॉस 20’ को एक बार फिर सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।
  • शो को कलर्स टीवी और जियो होटस्टार पर देखा जा सकता है।



Source link

Related posts

‘पत्नी जेबा मिल रही धमकियां’, ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल को गले लगाना आसिफ खान को पड़ा भारी

Bigg Boss 20: ये मेरा आखिरी एक्ट है… लव-स्काउट की बढ़ती नजदीकियों से टूटा काशवी का दिल, 5 साल के रिश्ते पर कसा तंज

Bigg Boss 20: ‘आपका फैन हूं लेकिन…’, मोहित चौहान ने सलमान के सामने गाया उनके पिता का गाना, इमोशनल हुए एक्टर