बिग बॉस 20:क्या सलमान खान के रियलिटी शो में आएंगे करण वाही? वाइल्डकार्ड एंट्री पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी – Karan Wahi Clears Air On Bigg Boss 20 Entry Speculation As A Wild Card Contestant Says Atleast Not This Year


करण वाही ने अफवाहों को किया खारिज
‘बिग बॉस 20’ में करण वाही की एंट्री की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। इन अफवाहों पर अब खुद करण ने विराम लगा दिया है। फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान, करण वाही ने इन अटकलों पर बात की और साफ किया कि उनका पहले का जिक्र असल में उनके पसंदीदा कार्ड गेम ‘UNO’ के बारे में था, न कि रियलिटी शो में उनके शामिल होने का कोई संकेत था।

‘आपको हर बात का दूसरा मतलब निकालना होता है’
बिग बॉस 20 में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए वाही ने कहा, ‘मैं UNO की बात कर रहा था, जो मेरा पसंदीदा कार्ड है। आप लोगों को भी चिल नहीं है लाइफ में। हर चीज का कोई न कोई दूसरा मतलब निकालना होता है। मैं बिग बॉस में आ रहा हूं… कम से कम इस साल तो नहीं’। बता दें कि 
अभिनेता की यह प्रतिक्रिया उन अफवाहों के बीच आई है कि वे ‘बिग बॉस 20’ के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर जा सकते हैं। कुछ दर्शकों के बीच इन अफवाहों को इसलिए भी हवा मिली, क्योंकि उदिति सिंह, जो कथित तौर पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड रही हैं, अभी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हैं।

उदिति ने करण वाही पर साधी चुप्पी?
हालांकि, करण वाही ने अभी तक शो में उदिति के शामिल होने के बारे में कुछ नहीं कहा है, लेकिन उदिति को घर के अंदर अपने पुराने रिश्ते के बारे में बात करते हुए भावुक होते देखा गया। उदिति को साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर, माही विज और अमन गांधी से बात करते हुए देखा गया। उन्होंने करण का नाम तो नहीं लिया, लेकिन कहा कि घर में उनकी मौजूदगी से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि बिग बॉस 20 के वीकएंड का वार एपिसोड में आज ‘दृश्यम 3’ का प्रमोशन करने अजय देवगन और जयदीप अहलावत पहुंचेंगे। इसके अलावा ‘हुंकार’ की कास्ट भी आएगी।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: काजी तौकीर और मनीष गोयल की हुई जोरदार बहस, आम्रपाली दुबे ने बदला गेम का रुख

बिग बॉस 20:लव गिल ने किसे दी चेतावनी? स्काउट को लेकर कही ये बात; इस प्रतियोगी के समर्थन में आम्रपाली – Bigg Boss 20 Love Gill Warn To All Contestant Says Scout Was My Brother Amrapali Asked Questions

Bigg Boss 20 : स्काउट के लिए लव गिल से भिड़ीं आम्रपाली दुबे, एक्ट्रेस के मुंह ने निकला सच- जानती थी कि…, Tv Hindi News