बिग बॉस 20:घर में फिर हुई हाथापाई, काजी से बहस के बीच गुल्लू से भिड़े नकुल; देखें वायरल वीडियो – Bigg Boss 20 Nakuul Dhull And Kullu Get Into A Heated Fight Housemates Step In To Separate Them Watch Video


इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। अब हाल ही में मेकर्स ने अगले एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें नकुल और गुल्लू के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है। 

क्यों हुई दोनों के बीच लड़ाई ? 

वीडियो में देखा जा सकता है कि नकुल और काजी तौकीर आपस में बात कर रहे थे। इस दौरान काजी, स्काउट का मजाक उड़ाने लगे। यह बात नकुल को पसंद नहीं आई। इसके बाद नकुल और स्काउट की काजी से बहस हो गई।

वहां मौजूद गुल्लू ने इस मामले को शांत कराने की कोशिश की तो नकुल नाराज हो गए। इसके बाद नकुल और गुल्लू के बीच शुरु हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद सभी घरवाले नकुल और गुल्लू को अलग करने की कोशिश करते नजर आते हैं। 

कौन हैं नकुल ढुल?

नकुल ढुल हरियाणा के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह फरीदाबाद से ताल्लुक रखते हैं और इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं। उन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से जाना जाता है। वह ऑनलाइन काफी चर्चा में रहते हैं।

वह यूट्यूब पर और इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना कंटेंट पोस्ट करते हैं। यहां वह अक्सर रोजमर्रा के मुद्दों पर बेबाक राय रखते हैं और मजेदार नजरिया पेश करते हैं।  उनके व्यंग्यात्मक ह्यूमर, मीम्स और कमेंट्री वाले वीडियो की वजह से उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

देखें वीडियो-


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)







Source link

Related posts

‘बिग बॉस 20’ में गुल्लू और नकुल धुल के बीच हुई हाथापाई, नए प्रोमो ने मचाया बवाल, घर में दिखा डर का माहौल

‘बिग बॉस 20’: गुल्लू और नकुल की लड़ाई का प्रोमो जारी, जानिए क्यों छिड़ी थी जंग

Bigg Boss 20 में छिड़ी जंग, हुई हाथापाई; आधी रात में सलमान खान के शो से बाहर होगा ये चर्चित कंटेस्टेंट?