बिग बॉस 20:ट्रोलर्स पर सलमान की फटकार का रानी चटर्जी ने किया समर्थन, बोलीं- ‘एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे’ – Bigg Boss 20 Rani Chatterjee And Celebs Support Salman Khan After His Strong Stand Against Trolling


एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे
एक्ट्रेस रानी चैटर्जी ने सलमान के वीडियोज शेयर किए और उनके लिए एक लंबा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे! आपने भारत की उन सभी लड़कियों के लिए स्टैंड लिया जो रोज ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं और रोज बॉडी शेमिंग व एज शेमिंग से परेशान हैं… थैंक यू सलमान खान सर। पूरे इंडिया में सिर्फ एक ही इंसान है जो यह कर सकता है। ढेर सारा प्यार।’ 

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं एक भोजपुरी एक्ट्रेस हूं, मुझे अपने लिए स्टैंड खुद ही लेना पड़ता है। ट्रोल करने वाले कुछ यूट्यूबर और इंस्टा चलाने वाले… कल सलमान सर ने बहुत अच्छी बात कही। इन्हें प्रेस का कार्ड किसने दिया है? इन्होंने अपनी शक्ल देखी है क्या? खुद की मां-बहन की बॉडी शेमिंग करो, एज शेमिंग करो। 

रानी चटर्जी
– फोटो : इंस्टाग्राम @ranichatterjeeofficial

सलमान का किया धन्यवाद
रानी ने आगे कहा, ‘बहुत खुशी हुई जब सलमान सर ने सभी के लिए स्टैंड लिया। मैं काफी समय से भोजपुरी इंडस्ट्री में हूं। बहुत सारी भोजपुरी अभिनेत्रियों को कुछ स्टार्स के फैंस बॉडी शेमिंग, एज शेमिंग और न जाने क्या-क्या बोलते हैं, पर कोई ऐसा मर्द नहीं है जिसने अपनी इंडस्ट्री की महिला के लिए कोई स्टैंड लिया हो, कोई भी नहीं।’ 

रानी आगे बोलीं, ‘हमारे पास सलमान खान नहीं हैं, इसीलिए भोजपुरी अभिनेत्रियों को अपने लिए स्टैंड खुद लेना पड़ता है। आज तक जितनी भी भोजपुरी एक्ट्रेसेज ने पब्लिक में आकर आवाज उठाई है, वो ट्रोलिंग की वजह से ही उठाई है। बॉडी से लेकर उनके चरित्र तक पर कुछ स्टार्स के फैंस द्वारा ट्रोल्स किए गए हैं। मैं भोजपुरी एक्ट्रेस हूं, अपने लिए स्टैंड खुद लेना पड़ता है और ट्रोल्स का सामना करने के लिए मैं काफी हूं।’

रानी के अलावा कई सेलेब्स और फैंस ने भी सलमान का समर्थन जताया है। 

ये भी पढ़ें- सलमान खान: ‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात



Source link

Related posts

Weekend Ka Vaar: सलमान का रौद्र रूप, ट्रोल्स पर भड़के- अपनी शक्‍ल देखो, टिकट खरीदी है तुमने, हमें नहीं खरीदा – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 14 written update in hindi 19 september 2026

बिग बॉस 20 फर्स्ट एलिमिनेशन: रोहैद खान, आसिफ खान या तन्मय सिंह, किसका हुआ घर से पत्ता साफ?, जानें

Bigg Boss 20: क्या था इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क? जानिए किसके सिर पर लटक रही तलवार, Tv Hindi News