बिग बॉस 20:’डॉली बिंद्रा के लिए इज्जत बढ़ गई’, मनोज तिवारी की बेटी ने दी काजी को गाली, वीडियो देख भड़के लोग – Bigg Boss 20 Manoj Tiwari Daughter Rhiti And Qazi Touqeer Fight Users Slams Her For Hurling


काजी ने शो में किया था नाटक
दरअसल, पहले हफ्ते में काजी ने घरवालों की नींद खराब कर दी थी। उन्होंने घरवालों से कहा था कि वह कुछ चीजें देख सकते हैं। उनके इस व्यवहार से घर के कई लोग डर गए थे। काजी यहीं नहीं रुके एक दिन बाद सिंगर ने ऐसा दिखाया जैसे उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत है। 

वह बार-बार बिग बॉस को बुलाते हुए डॉक्टर को भेजने की मांग करते हुए और अपनी एंग्जायटी की दवाइयां मांगते रहे। हालांकि, जब बिग बॉस ने काजी को मेडिकल रूम में बुलाया, तो उन्होंने डॉक्टर से कहा कि वह बिल्कुल ठीक है। वह सिर्फ बीमार होने का नाटक कर रहे थे। उन्होंने यह सब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए किया था।

मनोज तिवारी-सलमान खान-रीति
– फोटो : वीडियो ग्रैब

रीति और काजी में हुआ झगड़ा
सलमान के इस खुलासे के बाद रीति तिवारी ने काजी को ढोंगी बाबा, फ्रॉडस्टर कहा। उन्होंने कहा कि यह मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों के लिए शर्म की बात है। रीति ने काजी की आलोचना की कि वह ठीक होने के बावजूद बीमार होने का नाटक कर रहे थे। इसके बाद वह सिंगर को गालियां देती हुई भी नजर आईं।

जब काजी ने रीति को रोकते हुए गाली न देने के लिए कहा, तो वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने काजी से कहा कि वह उनकी आंखों में भी न देखे। जब काजी ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा, तो रीति ने कहा, ‘तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं। कौन है तू, तू किससे बात कर रहा है? तेरे बाप की नौकर हूं? कौन हूं मैं, तू कौन है ***। मुझसे बात मत करना, मेरी तरफ देखना भी मत, समझ आया?’

यूजर्स ने किया रीति को ट्रोल
एपिसोड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद कई दर्शकों ने रीति के व्यवहार की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, ‘मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इतनी घमंडी क्यों हैं और वो भी बिना किसी टैलेंट के?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बस प्रियंका जग्गा से माफी मांगना चाहता हूं। हम सभी पिछले 10 साल से उनके साथ बहुत ज्यादा सख्त थे। वह इस नेपो नाम की रीति तिवारी से कहीं बेहतर थीं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘डॉली बिंद्रा के लिए इज्जत बढ़ गई।’

बता दें कि डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी ‘बिग बॉस 4’ में नजर आए थे। वहां दोनों के बीच गंदा झगड़ा हुआ था, जिसके वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: गुल्लू पढ़ रहे कनिका की आंखों का स्लेबस, इस बात पर ब्लश करने लगीं एक्ट्रेस, Tv Hindi News

Salman Khan Bigg Boss 20: ‘अब ट्रोल करो’ कहकर उतारी टी-शर्ट, Postpartum, Body-Shaming पर भी भड़के अभिनेता

Bigg Boss 20: गुल्लू पढ़ रहे कनिका की आंखों का स्लेबस, इस बात पर ब्लश करने लगीं एक्ट्रेस, Tv Hindi News