ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम की टीम ने माफी मांगी है। यह माफी इसलिए मांगी गई क्योंकि बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी ने ‘बिग बॉस 20’ में एक टिप्पणी की, जिसकी सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। दर्शकों ने उन पर दूसरी भारतीय महिला एथलीटों की उपलब्धियों को कमतर दिखाने का आरोप लगाया।
क्या बोलीं थीं मैरी कॉम?
सलमान खान के शो में काजी तौकीर के साथ बातचीत में मैरी कॉम ने अपनी उपलब्धियों के बारे में बात की। हालांकि, उनकी बात कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आई। खेलों में कामयाब भारतीय महिलाओं के बारे में बात करते हुए, काजी तौकीर ने सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां किन-किन लड़कियों ने खेलों में कमाल किया है, सानिया मिर्जा ने भी बहुत अच्छा किया, साइना नेहवाल…।’ इस बीच मैरी कॉम ने कहा, ‘मगर मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया। मैं छह बार की वर्ल्ड चैंपियन हूं।’ इसके बाद कॉम ने एक ऐसी टिप्पणी की जिसने ऑनलाइन लोगों का ध्यान खींचा।