‘बिग बॉस 20’ के नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। नए एपिसोड में उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। इस पर ‘बिग बॉस 20’ की एक्स कंटेस्टेंट का रिएक्शन सामने आए हैं।
सलमान एक हिपोक्रेट बेवकूफ हैं
‘बिग बॉस 20’ की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान खान को ‘हिपोक्रेट’ बताया है। उनका कहना है कि जब वह ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा थीं, तब सलमान ने उनके शरीर और चेहरे को लेकर कमेंट किया था। सोफिया ने सलमान पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी तुलना गौहर खान से भी की थी।
सोफिया ने रविवार, 20 सितंबर को एक्स पर सलमान के शर्ट उतारने वाले वीडियो को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘सलमान एक हिपोक्रेट बेवकूफ हैं। जब मैं बिग बॉस में थी, तब उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की थी और गौहर से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है।’