बिग बॉस 20:रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर बड़ा पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस – Bigg Boss 20 Rhiti Tiwari Family Denies Ekam Bawa Is Her Stepfather Issues Legal Notice


नोटिस में क्या कहा गया? 
रीति और उनकी मां की ओर से मुंबई की एक लॉ फर्म ने सोमवार को सार्वजनिक कानूनी नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एकम बावा, जिन्हें परमिंदर कुमार बावा और एकम बैंस के नाम से भी जाना जाता है, सार्वजनिक तौर पर खुद को रीति तिवारी का ‘सौतेला पिता’ और प्रतिमा पांडे का ‘कानूनी पति’ बताते रहे हैं। नोटिस में इन दोनों दावों को पूरी तरह खारिज किया गया है।

नोटिस के मुताबिक, एकम बावा का रीति या उनकी मां के साथ ऐसा कोई कानूनी रिश्ता नहीं है। परिवार ने उनके बयानों, वीडियोज और सोशल मीडिया पोस्ट को भी गलत और मानहानिकारक बताया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल, दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

रीति तिवारी और एकम बावा
– फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से दावों की जांच करने की अपील
अब जारी किए गए कानूनी नोटिस में मीडिया संस्थानों, पब्लिशर्स, प्लेटफॉर्म्स और चैनलों से कहा गया है कि वे एकम बावा के इन दावों से जुड़ी सामग्री को हटाएं या दोबारा पब्लिश न करें। परिवार ने मीडिया से अपील की है कि रीति और उनके परिवार से जुड़ा कोई भी दावा प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से जांच की जाए।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर कोई मीडिया संस्थान बिना पुष्टि के इन दावों को दोबारा प्रकाशित करता है, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: ‘वो थोड़ा डॉमिनेंट था’, करण वाही से ब्रेकअप पर उदिति सिंह का बड़ा खुलासा, अलग होने की बताई वजह



Source link

Related posts

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टन गुल्लू को मिली बड़ी पावर, कुशल तंवर के हाथ में आई पांच कंटेस्टेंट्स की किस्मत

Bigg Boss 20: ‘बॉस मीटर’ के लिए नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट, आप किसको बनाएंगे विनर, Bigg-boss Hindi News

Bigg Boss 20: यंग डीएसए ने किया लव पर भद्दा कमेंट, बिग बॉस हाउस में फिर हुआ घमासान, Tv Hindi News